
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो। (फोटो सोर्स: sonunigamofficial)
Sonu Nigam Viral Reaction: अक्सर देखा जाता है कि दर्शक अपने पसंदीदा स्टार्स से मिलने के लिए स्टेज पर चढ़ जाते हैं और ये कोई नई बात नहीं है। ऐसा ही कुछ हुआ महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सोनू निगम के कॉन्सर्ट में। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर का एक फैन अचानक से स्टेज पर चढ़ गया और उनके पैर छूने लगा। हालांकि, सेक्युरिटीगार्ड्स ने तुरंत मंच पर पहुंचकर स्तिथि को संभाला और उस फैन को नीचे उतारने लगे, लेकिन सोनू निगम ने उन्हें रोक दिया, और बाद में फैन ने स्टेज पर 'चोरी किया रे जिया' गाने की कुछ लाइन्स गायीं और सोनू निगम से कहा कि कोल्हापुर के लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं।
इस पूरे सीन का वीडियो सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, 'क्यों पिटने वाले काम करते हो ऑडियंस? इस बार तो बचा लिया, हर बार नहीं बचा पाऊंगा।
सोनू निगम के वीडियो शेयर करने के बाद कॉन्सर्ट के दौरान यूं अचानक स्टेज पर कूदने वाले फैन ने पोस्ट पर कमेंट किया है और लिखा, "@sonunigamofficial ये मैं हूं… धन्यवाद सर।" आपको बता दें फैन का नाम सदाशिव चौगले है और वो खुद भी एक सिंगर हैं।
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "सिर्फ आप ही इसे इस तरह संभाल सकते थे।" वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "जब कोई कलाकार स्टेज पर होता है तो वो प्रेयर के मूड में होते हैं… बीच में बिना परमिशन के दखल देना गुनाह समझा जाना चाहिए… बिना अनुमति के स्टेज पर आना… चाहने वालों की ओर से यह बहुत ही अनैतिक है… फैंस को अपने पसंदीदा कलाकार की कला का सम्मान करना आना चाहिए… भैया ने जिस तरह से इसे संभाला, मुझे बहुत पसंद आया।"
एक और नेटिजन ने टिप्पणी की, "आपने इसे कितनी सहजता से इसको संभाला, ये अविश्वसनीय है। आपने उसको गाने भी दिया। सबसे बड़ी बात यह थी कि उस आदमी के स्टेज पर आने के बाद भी आपने गाना रोका नहीं।
वहीं, एक यूजर ने लिखा, "सर, एक दिन ये पिटने वाले काम मैं भी करूंगी…"
सोनू निगम ने साल 2026 में 'बॉर्डर 2', 'दो दीवाने शहर में', 'गिन्नी वेड्स सनी 2' और हाल ही में रिलीज हुई 'दादी की शादी' जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाया है. वैसे तो सोनू निगम का हर एक गाना बहुत ही सुरीला होता है कि बिना सुने रह ही नहीं सकते। उम्मीद है कि इस साल आने वाली कई फिल्मों में सोनू निगम के फैंस को उनके और भी नए गाने सुनने को मिलेंगे।
Published on:
12 May 2026 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
