13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारत ने मुझे धोखा दिया’ बोलने वाली अभिनेत्री ने छोड़ा देश, अब मारी पलटी, मंदाना बोलीं- यहां मिली पहचान, इंडिया छोड़ने पर हुईं भावुक

Mandana Karimi Leaves India: ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी ने अब भारत छोड़ दिया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि 16 साल बाद उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification
Mandana Karimi Leaves India

Mandana Karimi Leaves India (सोर्स- एक्स)

Mandana Karimi Leaves India: ईरान में जन्मीं और भारत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मंदाना करीमी ने आखिरकार वो फैसला ले लिया, जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही थी। करीब 16 साल तक भारत में रहने के बाद मंदाना ने देश छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा कि भारत उनके लिए सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि दूसरा घर था। हालांकि अब वो जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं।

मंदाना करीमी के लिए बेहद मुश्किल फैसला (Mandana Karimi Leaves India)

मंदाना करीमी का यह फैसला उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लंबे समय से मुंबई में रह रहीं अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एयरपोर्ट से अपना वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो काफी भावुक दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें भारत को अलविदा कहना पड़ेगा, लेकिन अब वक्त आ गया है कि वह नए देश और नई जिंदगी की ओर कदम बढ़ाएं।

‘भारत मेरा दूसरा घर था’ (Mandana Karimi Leaves India)

मंदाना ने अपने मैसेज में कहा कि भारत ने उन्हें पहचान दी, करियर दिया और एक नई जिंदगी दी। यही वजह है कि यहां से जाना उनके लिए बेहद मुश्किल है। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि भारत में बिताए गए 16 साल उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वो सबकुछ पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो के बाद उनके चाहने वालों ने भावुक प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने कहा कि मंदाना हमेशा भारत का हिस्सा रहेंगी, जबकि कुछ लोगों ने उनके फैसले को लेकर सवाल भी उठाए।

ईरान मुद्दे पर खुलकर बोलती रही हैं मंदाना

पिछले कुछ महीनों से मंदाना करीमी लगातार ईरान और वहां के हालात को लेकर अपनी राय रखती रही हैं। अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव पर भी अभिनेत्री खुलकर बोलती नजर आई थीं।

मंदाना ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से ईरानी लोगों की आवाज उठाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा कारणों से लंबे समय तक एक जगह छिपकर रहना पड़ा। यहां तक कि उनके करीबी दोस्तों को भी उनकी लोकेशन नहीं पता थी। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ा।

‘अब भारत पहले जैसा महसूस नहीं होता’

एक इंटरव्यू में मंदाना ने यह भी कहा था कि कठिन समय में उन्हें उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। अभिनेत्री ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा इंसानियत और अपने देश के लोगों के लिए आवाज उठाई, लेकिन बदले में उन्हें अकेलापन महसूस हुआ। यही वजह है कि अब भारत उन्हें पहले जैसा अपना घर नहीं लगता।

मंदाना ने यह भी साफ किया कि वह ईरान वापस नहीं जा रहीं। उन्होंने बताया कि करीब एक दशक पहले उन्हें ईरान में बैन कर दिया गया था और वहां लौटना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में अब वह किसी दूसरे देश में नई जिंदगी शुरू करेंगी।

फिल्मों और रियलिटी शोज से बनाई पहचान

मंदाना करीमी ने भारत में मॉडलिंग से शुरुआत की थी और बाद में फिल्मों और टीवी रियलिटी शोज में अपनी पहचान बनाई। वो 'थार' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'लॉक अप' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। पिछले कुछ वर्षों से वह एक्टिंग से दूरी बनाए हुए थीं।