
आर्यन खान की वेब सीरीज को मिले अवॉर्ड (Photo Source- Movie Event)
SWA Awards 2026 full list: जब बात सुपरस्टार शाहरुख खान की हो, तो उनके परिवार से जुड़ी हर खबर सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन इस बार चर्चा शाहरुख की नहीं, बल्कि उनके बड़े बेटे आर्यन खान की है। आर्यन ने अभिनय की चकाचौंध से दूर कैमरे के पीछे रहकर अपनी एक अलग पहचान बनानी शुरू कर दी है। हाल ही में 'स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' (SWA) ने साल 2025 के लिए अपने प्रतिष्ठित 7वें SWA अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की घोषणा की, जिसमें आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने जबरदस्त दबदबा बनाया है।
आर्यन खान ने अपनी पहली ही सीरीज के जरिए यह साबित कर दिया है कि वह केवल एक स्टार किड नहीं, बल्कि एक विजनरी राइटर भी हैं। 'द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' को वेब कॉमेडी/रोमांस कैटेगरी में कई प्रमुख नामांकन मिले हैं। आर्यन खान को उनके साथियों बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान के साथ 'सर्वश्रेष्ठ कहानी' और 'बेस्ट स्क्रीनप्ले' के लिए नॉमिनेट किया गया है। इतना ही नहीं, आर्यन को व्यक्तिगत रूप से बेस्ट डायलॉग (Best Dialogue) के लिए भी नामांकन मिला है। यह किसी भी नए लेखक के लिए बड़ी उपलब्धि है कि उसके काम को 'पंचायत सीजन 4' जैसे स्थापित शोज के साथ एक ही कतार में रखा गया है।
आर्यन खान के अलावा, डायरेक्टर-राइटर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने भी फीचर फिल्म कैटेगरी में अपनी धाक जमाई है। आदित्य धर को 'धुरंधर' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स के लिए नॉमिनेशन मिला है। वहीं, वेब सीरीज की दुनिया में 'ब्लैक वारंट' ने भी कई श्रेणियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। 'पाताल लोक सीजन 2', 'पंचायत सीजन 4' और 'द फैमिली मैन सीजन 3' जैसे हिट शो भी राइटिंग के इस महाकुंभ में पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।
फीचर फिल्म कैटेगरी में वरुण ग्रोवर की 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन डिनो' ने अपना दबदबा दिखाया है। टीवी की बात करें तो 'पुष्पा इम्पॉसिबल' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय शोज ने एक बार फिर साबित किया कि टेलीविजन पर अच्छी कहानियों की कमी नहीं है। गीतों की श्रेणी में भी कड़ी टक्कर है, जहां जावेद अख्तर, गुलजार और अमिताभ भट्टाचार्य जैसे दिग्गजों के बीच मुकाबला है।
इन नामांकन को चुनने के लिए SWA ने इंडस्ट्री के दिग्गजों की एक जूरी बनाई थी, जिसमें फिल्ममेकर हंसल मेहता, लेखक विजय मौर्या और अभिषेक चौबे जैसे नाम शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने 2025 में रिलीज हुई फिल्मों और सीरीज में से सबसे बेहतरीन कंटेंट को छांटा है।
वेब कॉमेडी/रोमांस (सर्वश्रेष्ठ कहानी, स्क्रीनपेल् और डायलॉग)
फीचर फिल्म (सर्वश्रेष्ठ पटकथा):
सर्वश्रेष्ठ गीत:
Updated on:
15 May 2026 11:04 am
Published on:
15 May 2026 10:49 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
