सफाई कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन

पीएफ और वेतन नहीं मिलने से नाराज प्लेसमेंट के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचे थे। आयुक्त से मुलाकात कर उन्होंने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं कहा कि उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि आयुक्त ने उन्हें वेतन दिलावए जाने का आश्वासन दिया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2016, 3:40 PM IST
Cleaning staff did not get two months salary
Cleaning staff did not get two months salary
रायगढ़.
पीएफ और वेतन नहीं मिलने से नाराज प्लेसमेंट के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचे थे। आयुक्त से मुलाकात कर उन्होंने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं कहा कि उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि आयुक्त ने उन्हें वेतन दिलावए जाने का आश्वासन दिया है।


नगर निगम दफ्तर पहुंचे प्लेसमेंट के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि नियमानुसार माह से एक से पांच तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाना चाहिए, लेकिन संबंधित ठेकेदार के द्वारा उनका वेतन भुगतान 15 से 20 तारीख के बीच किया जाता है। इस बात तो 22 तारिख पार होने के बाद भी वेतन नहीं मिला है। इससे प्लेसमेंट कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।


इसके अलावा उनका कहना था कि इससे पहले भी इस तरह की समस्या आ चुकी है। ऐसे में निगम के अधिकारियों ने वेतन भुगतान सहित पीएफ नंबर दिलवाए जाने की मांग किया जा चुका है, लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो सकी। वहीं यह भी कहना है कि सफाई करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जरुरत के सामान भी उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। इसकी भी मांग की जाती है, लेकिन उन्हें प्रदान नहीं किया जाता। वहीं कार्य करने के दौरान स्वास्थ्य बिगडऩे पर भी उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। ऐसे में वे विरोध स्वरूप काम बंद हड़ताल कर रहे हैं। हालांकि निगम आयुक्त विनोद पाडेंय ने जल्द ही वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए।

चरमरा जाएगी व्यवस्था-
नगर निगम में नियमित रूप से करीब 90 कर्मचारी है। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था के लिए प्लेसमेंट में 320 कर्मचारियों की सेवा ली जा रही थी। वेतन नहीं मिलने से ये कर्मचारी हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं। खास बात यह है कि यदि संबंधित कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किया जाता है तो शहर की सफाई व्यवस्था काफी खराब हो जाएगी।


क्यों होती है समस्या-
सफाई कर्र्मचारियों का वेतन भुगतान ठेेकेदार के मार्फत होता है। बताया जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारी ठेकेदार को तब तक वेतन भुगतान नहीं करता जब तक वे प्लेसमेंट कर्मचारियों के पीएफ खाते में राशि जमा किए जाने की पर्ची नहीं दिखाता। संबंधित की पावर्ती दिखाने के बाद वेतन का भुगतान किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कई बार ठेकेदार भी प्लेसमेंट कर्मचारियों को पीएफ देने में आनाकानी करते हैं।
Published on: