
Chhattisgarh Crime News: अपने नाबालिग बेटे से देश विरोधी नारे लगवाने के मामले में नया मोड आया है। पति के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने वाली पत्नी ने अब अपनी शिकायत वापस ले ली है। वहीं वीडियो जारी कर महिला ने कहा कि मेरे पति निर्दोष है। हंसी मजाक में वीडियो बनाया और गुस्से में आकर इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल मैं अपना केस वापस लेती हूं। बता दें कि शिकायत के बाद रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।
यह मामला जिले के पुसौर थाना क्षेत्र का है। इधर गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे भी लगवाए। जानकारी के मुताबिक यह मामला 29 मई 2026 का है। महिला ने आरोप लगाया कि वसीम मोहम्मद ने उसे शारीरिक और ज्ञात हो कि बीते 29 मई को एक स्थानीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही, उसके नाबालिग पुत्र को राष्ट्र विरोधी नारे सिखाए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत के आधार पर वसीम मोहम्मद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 351, 152, 197 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्त्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वसीम मोहम्मद को 25 मई को लगभग 6 किलोग्राम गांजे के साथ सिटी कोतवाली रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है। महिला थाने में दर्ज गंभीर अपराध की विवेचना के लिए निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया। इसके बाद वसीम को जिला जेल रायगढ़ से एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस टीम ने वसीम को घटना स्थल ले जाकर आवश्यक पूछताछ, स्थल निरीक्षण और अन्य वैधानिक विवेचना की। रिमाह अवधि पूर्ण होने के बाद वसीम को पुनः न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि राष्ट्र विरोधी सोच फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की हर कोशिश पर पुलिस कानून के तहत कठोर कार्रवाई करेगी।