रायपुर

छत्तीसगढ़ में मानसून में 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का नया आकलन भरपूर फसल होने की उम्मीद
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2022, 9:27 PM IST
छत्तीसगढ़ में मानसून में 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान
छत्तीसगढ़ में मानसून में 106 प्रतिशत बारिश का अनुमान

रायपुर. दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 4 दिन पहले ही केरल पहुंच गया है। इसके छत्तीसगढ़ में 5-6 जून तक दस्तक देने की संभावना है। सामान्यतया मानसून बस्तर में 8 जून तक पहुंचता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़ में 106 प्रतिशत से अधिक यानी सामान्य से अधिक बारिश का पूवार्नुमान लगाया है। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार भरपूर पैदावार होगी।

मुख्यमंत्री ने राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर भाजपा पर बोला हमला, देखें वीडियो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को घोषणा कि भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य रहेगा। इसके चलते मात्रात्मक रूप से यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 103 प्रतिशत होगा। इस साल सामान्य मानसून एलपीए में रहेगा। जिससे 96 से 104 प्रतिशत बारिश की संभावना है। आईएमडी ने इस अप्रैल में नया एलपीए पेश किया था, जो 1971-2020 के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम की बारिश के आंकड़ों पर आधारित है। फिलहाल, एलपीए 87 सेमी या 870 मिमी है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]राज्यसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम ने कसा तंज, देखें वीडियो
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक भारत में मानसून का मौसम (जून से सितंबर) एलपीए का 103 प्रतिशत होने की संभावना है। मानसून की बारिश मध्य और दक्षिणी भारत में सामान्य से अच्छा रहेगा, जबकि उत्तर पश्चिमी के साथ पूर्वोत्तर में मानसून सामान्य रहेगा। आईएमडी ने राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए 106 प्रतिशत से अधिक यानी सामान्य से अधिक बारिश का पूवार्नुमान जारी किया है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को बनाया उम्मीदवार

Published on: