
रायगढ़. स्कार्पियो वाहन में सवार होकर पांच महिलाएं बरमकेला इंदिरा चौक स्थित कपड़ा दुकान में खरीदने आई। जब दुकान का नौकर उन्हें कपड़ा दिखाने लगा तो महिलाओं ने उसे अपने बातों में उलझा लिया। इसके बाद एक-दूसरे के आड़ में छिपकर बारी-बारी अपने साड़ी के अंदर जींस पैंट छुपाकर वापस चली गईं।
जब दुकान मालिक खाना खाकर दुकान लौटा और देखा तो दुकान से 20 जींस पैंट गायब है। वहीं जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो महिलाओं का कारनामा सामने आ गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के फूलझरियापारा निवासी दिनेश जायसवाल पिता शत्रुघन जायसवाल का बरमकेला के इंदिरा चौक में कपड़ा का दुकान है। 17 अगस्त की दोपहर दिनेश खाना खाने के लिए घर चला गया था। उस वक्त दुकान में उसका नौकर बैठा था। तभी दोपहर करीब तीन बजे दुकान के सामने एक स्कार्पियो वाहन आकर रूकी।
सारंगढ़ में भी इसी प्रकार की हुई चोरी
दुकान के मालिक ने जब घटना के बारे में अपने रिश्तेदारों को बताया कि यह बात सामने आई कि सारंगढ़ स्थित एक कपड़ा दुकान में भी उसी तरह दिखने वाली महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जोकि स्कार्पियो वाहन से ही आए थे। ऐसे में पुलिस का कहना है कि इन्हीं महिलाओं ने वहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
इसके बाद वाहन से पांच महिलाएं उतरीं और दुकान अंदर घुसकर नौकर को कपड़ा दिखाने के लिए बोली। ऐसे में नौकर कपड़ा दिखाने लगा तो कुछ महिलाएं और अन्य कपड़ा दिखाने की बात कहते हुए उसे अपने बातों में उलझा रखीं। इसी प्रकार एक दूसरे कह आड़ लेते हुए सभी महिलाएं एक-एक कर अपने साड़ी अंदर जींस पैंट को छिपाकर बाहर निकलती गईं और चली गईं। बाद में जब दुकान का मालिक दिनेश जायसवाल आया तो उसने देखा कि दुकान में रखा करीब 20 जींस पैंट गायब था। पहले उसे लगा कि सारे बिक गए, लेकिन जब उसने नौकर से पूछा तो वह भी सकते में आ गया। क्योंकि उतने जींस तो बिके ही नहीं थे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कारनामा
इसके बाद दुकान के मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें शातिर महिलाओं का कारनामा कैद हो गया। जिस तरह से उनके द्वारा साड़ी के अंदर छुपाकर कपड़े की चोरी की गई उससे लगा रहा है कि यह कोई पेशेवर व शातिर चोर ही हैं। हालांकि फुटेज में गाड़ी का नंबर नहीं दिख पा रहा है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 452, 380, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।