रायपुर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव, पहली बार शहरी नियोजन विभाग में 21 पदों पर हुई भर्ती

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।
2 min read
May 13, 2026
Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव (photo source- Patrika)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। यह राज्य गठन के बाद पहली बार है जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (Town and Country Planning Department) में इस पद पर नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। इस चयन को प्रदेश के शहरी नियोजन और विकास व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर पूरी की गई, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का अंतिम चयन सुनिश्चित हुआ।

Chhattisgarh News: शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह भर्ती केवल खाली पदों को भरने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के सुव्यवस्थित, आधुनिक और वैज्ञानिक शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नए अधिकारियों के आने से विभाग को युवा और दक्ष प्रतिभाएं मिलेंगी, जिससे शहरों और कस्बों के नियोजित विकास को गति मिलेगी।

योजना और विकास में अहम भूमिका

मंत्री ने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग का काम शहरों के संतुलित विकास, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक शहरी संरचना तैयार करने में बेहद अहम है। नई नियुक्तियां इन लक्ष्यों को और मजबूती देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने और योग्य प्रतिभाओं को प्रशासन में अवसर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। यह चयन प्रक्रिया उसी नीति का परिणाम है।

Chhattisgarh News: परीक्षा और चयन प्रक्रिया

CGPSC के अनुसार इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार 12 मई 2026 को संपन्न हुआ। दोनों चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई। वित्त मंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश के नियोजित और संतुलित विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए अधिकारी अपने कौशल और समर्पण से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के विकास को नई ऊंचाई देंगे।

Updated on:
13 May 2026 03:42 pm
Published on:
13 May 2026 02:10 pm