
वित्त मंत्री ओपी चौधरी (photo source- Patrika)
CG Budget 2026: आज विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगातार तीसरी बार राज्य का बजट प्रस्तुत किया। इस बार के बजट में महिलाओं को बड़ी राहत देने वाली अहम घोषणा की गई है। मंत्री ने ऐलान किया कि महिलाओं के नाम पर संपत्ति खरीदने पर लगने वाले पंजीयन (रजिस्ट्री) शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हालांकि यह प्रावधान अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगा।
घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कदम सरकार के संकल्प पत्र के अनुरूप है और महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संपत्ति के स्वामित्व के लिए प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकें।
विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि सुशासन की परिभाषा अलग-अलग लोगों के लिए अलग हो सकती है, लेकिन उनकी दृष्टि में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘नीति, न्याय, निवेश, निर्माण और नवाचार’ जैसे पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इन्हीं मूल सिद्धांतों के आधार पर विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Updated on:
06 Apr 2026 06:21 pm
Published on:
24 Feb 2026 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
