BJP नेता ने युवती से कहा फ्लैट में आओ हो जाएगा काम फिर की गंदी हरकत

एनजीओ में काम करने वाली युवती ने भाजपा नेता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

less than 1 minute read
Jan 14, 2017
rape
रायपुर.
एक एनजीओ में काम करने वाली युवती ने भाजपा नेता पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री कृष्णकांत चंद्रा हैं।


पंडरी पुलिस के मुताबिक मालखरौदा निवासी चंद्रा का मोवा एलआईसी कॉलोनी के कृष्णा अपार्टमेंट में फ्लैट है। गुरुवार को जांजगीर के नैला निवासी 28 वर्षीय युवती उनके फ्लैट में ठहरी थी। इस दौरान चंद्रा ने उससे छेड़छाड़ की। सुबह युवती ने पंडरी थाने में लिखित शिकायत की।


युवती का आरोप है कि उसने अपने स्वयं सेवी संगठन (एनजीओ) में सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए जांजगीर में चंद्रा से संपर्क किया था। चंद्रा ने उसे रायपुर बुलाया और सदस्य बढ़वाने का आश्वासन दिया था। वह रायपुर पहुंची, तो उससे छेड़छाड़ की गई।


पीडि़त युवती की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने चंद्रा के खिलाफ धारा 354 का अपराध कायम किया है। युवती दिल्ली की मानव अधिकार एवं भष्ट्राचार उन्मूलन संगठन की जांजगीर अध्यक्ष है। इसी के कामकाज के सिलसिले में चंद्रा से उसकी मुलाकात होती थी। चंद्रा जांजगीर के मालखरौद के रहने वाले हैं। युवती भी उसी इलाके की है।


भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं।

कृष्णकांत वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी थे। वर्ष 2008 में स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे। वर्तमान में भाजपा के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री हैं।

Published on:
14 Jan 2017 12:06 am
Also Read
View All