रायपुर

CG News: विदेशी करेंसी के नाम पर 4.50 लाख की ठगी, हावड़ा पहुंच आरोपी को किया गिरफ्तार

CG News: विदेशी करेंसी की जरूरत भी बताई। बाद में वह करेंसी टॉवर में कारोबारी से मिलने पहुंचा। भारतीय करेंसी देने के एवज में 18000 यूएसडी और 2000 जीबीपी ले गया।

less than 1 minute read
Mar 17, 2026
विदेशी करेंसी के नाम पर ठगी करने वाला अरेस्ट (photo Patrika)

CG News: @ नारद योगी। विदेश भ्रमण के दौरान विदेशी करेंसी की जरूरत बताकर ट्रेवल्स कारोबारी से लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है। इसका मास्टरमाइंड व अन्य आरोपी अरेस्ट नहीं हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

मामले का खुलासा करते हुए क्राइम एंड साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि ट्रेवल्स कारोबारी हरदीप सिंह होरा को हर्षित अग्रवाल नामक व्यक्ति ने अमरीका और लंदन में होटल बुकिंग कराने के लिए कहा। इस दौरान उसने वहां विदेशी करेंसी की जरूरत भी बताई। बाद में वह करेंसी टॉवर में कारोबारी से मिलने पहुंचा। भारतीय करेंसी देने के एवज में 18000 यूएसडी और 2000 जीबीपी ले गया। लेकिन उन्हें इंडियन करेंसी नहीं दी। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू की।

क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी द्वारा किए गए वाट्सऐप कॉल के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। उसका लोकेशन पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मिला। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापा मारा और प्रोसेनजीत चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। प्रोसेनजीत ने ही हर्ष अग्रवाल बनकर ट्रेवल्स कारोबारी को ठगा था। उससे ठगी के 4 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए है।

टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वालों को ही टारगेट

ठगी के आरोप में पकड़े गए प्रोसेनजित ने पूछताछ में खुलासा किया है कि इस तरह की ठगी में उसके अन्य साथी भी हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड कोई दूसरा है। गिरोह अक्सर टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वालों को ही टारगेट करता है। आरोपी प्रोसेनजित के खिलाफ मुंबई बांद्रा थाना भी ठगी का केस दर्ज है।

Updated on:
17 Mar 2026 11:41 am
Published on:
17 Mar 2026 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर