Raipur Crime News : सरस्वती नगर इलाके में गांजा बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। एक व्यक्ति ने अपने घर को ही दुकान की तरह बना लिया था।
Ganja seized in santoshi nagar : सरस्वती नगर इलाके में गांजा बेचने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। एक व्यक्ति ने अपने घर को ही दुकान की तरह बना लिया था। रोज गांजा बेचता था। पुलिस ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया, लेकिन गांजा तस्करी करने वाले उसके पार्टनर भाग निकले। एक पार्टनर को पुराना सटोरिया बताया जा रहा है। सट्टा के साथ वह गांजा भी बेचने लगा था।
पुलिस के मुताबिक बीएसयूपी कॉलोनी के ब्लाक नंबर-26 मकान नंबर -1 में रहने वाला गनी खान लंबे समय से अपने घर से ही गांजा बेच रहा था।
वह आसपास के छोटे तस्करों को गांजा सप्लाई करता था। इसकी सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात उसके मकान में छापा मारा। इस दौरान घर में छुपाकर रखे गए 49 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। गांजा 52 पैकेट में रखा हुआ था। आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था? पुलिस इसका पता नहीं कर पाई है। गनी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख से ज्यादा बताई गई है।
सटोरिए भी बेच रहे हैं गांजा
गनी का संबंध इलाके के पुराने सटोरिए और गांजा बेचने वालों से हैं। सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन के आसपास आशु उसके गुर्गे लंबे समय से गांजा बेच रहे हैं। इसके अलावा सट्टा भी चलवाते थे। इसके अलावा सरस्वती नगर और कबीर नगर थाना की सीमा पर भी गांजा बिकवाते हैं। आशु का संबंध भी गनी से बताया जाता है। फिलहाल पुलिस ने गनी को ही आरोपी बताया है। उससे जुड़े लोगों का पता नहीं लगा पाई है।