रायपुर

Tobacco Free : CG का एक और कारनामा, अब 6172 स्कूल तंबाकू मुक्त, ऐसे हासिल की सफलता

Tobacco Free : प्रदेश में अब तक 6172 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। ग्राम पंचायतों को भी तंबाकू मुक्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2023, 6:57 PM IST
Tobacco Free :  CG का एक कारनामा, अब 6172 स्कूल तंबाकू मुक्त, ऐसे हासिल की सफलता
Tobacco Free : CG का एक कारनामा, अब 6172 स्कूल तंबाकू मुक्त, ऐसे हासिल की सफलता

रायपुर. प्रदेश में अब तक 6172 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है। ग्राम पंचायतों को भी तंबाकू मुक्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। तंबाकू नियंत्रण की दिशा में ऑनलाइन टोबैको मॉनिटरिंग ऐप के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

सभी 33 जिलों में तंबाकू नशा मुक्ति केन्द्र खोले गए हैं, जिनके माध्यम से तंबाकू और धूम्रपान सेवन के गिरफ्त में फंसे लोगों को इस बुरी लत को छुड़वाने में मदद की जा रही है। तंबाकू उपयोग की निगरानी के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों व जिला समन्वय समिति का गठन किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 1732 लोगों पर कार्रवाई कर 2 लाख 73 हजार 425 रुपए का चालान काटा गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि तंबाकू के दुर्व्यसन से मुक्ति और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

Updated on:
4 Oct 2023, 6:57 PM IST
Published on: