रायपुर

Aadhaar Update Online: आप घर बैठे 14 जून तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, अब नहीं भरनी पड़ेगी 50 रुपए की फीस

यूआईडीएआई ने अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 9:45 PM IST
Aadhaar Update Online: आप घर बैठे 14 जून तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, अब नहीं भरनी पड़ेगी 50 रुपए की फीस
Aadhaar Update Online: आप घर बैठे 14 जून तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं अपना आधार कार्ड, अब नहीं भरनी पड़ेगी 50 रुपए की फीस

रायपुर. केंद्र सरकार ने आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अर्थारिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार को फ्री में अपडेट कराने के डेटलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। अब लोग 14 जून 2024 तक फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। इससे पहले फ्री में आधार को अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 मार्च 2024 थी। अब लोगों को 50 रुपए की फीस नहीं देनी होगी।

यूआईडीएआई की ओर से अंतिम तारीख को बढ़ाए जाने से लोगों को काफी राहत मिली है। अब लोग आराम से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकेंगे। आपको बताते चलें कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से भी ज्यादा पुराना हो गया है तो आप आसानी से ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रोसेस के जरिए उसे अपडेट कर सकते हैं। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अर्थारिटी ऑफ इंडिया ने आधार को फ्री में अपडेट कराने के डेटलाइन बढ़ाने के बाद अब लोगों को 50 रुपए की फीस नहीं भरनी पड़ेगी।

- अब डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशर के बाद आपका एड्रेस अपडेट हो जाएगा।

Updated on:
21 Mar 2024, 9:45 PM IST
Published on: