रायपुर

अग्रवाल सभा के चुनाव: अध्यक्ष को लेकर नहीं बनी आम सहमति

अध्यक्ष पद के लिए इस बार तीन दावेदार थे। प्रयास किया गया कि वर्तमान अध्यक्ष विजय अग्रवाल को एक बार फिर मौका दिया जाए, लेकिन सुरेश गोयल और रमेश अग्रवाल की दावेदारी की वजह से सर्वसम्मति बन नहीं पाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 1:39 PM IST
raipur new
patrika

अग्रवाल सभा रायपुर के नए अध्यक्ष को लेकर साधारण सभा में आमसहमति नहीं बन पाने के कारण 17 जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए इस बार तीन दावेदार थे। प्रयास किया गया कि वर्तमान अध्यक्ष विजय अग्रवाल को एक बार फिर मौका दिया जाए, लेकिन सुरेश गोयल और रमेश अग्रवाल की दावेदारी की वजह से सर्वसम्मति बन नहीं पाई। इसके साथ ही अग्रवाल समाज में चुनाव का माहौल बन गया है।

अब रायपुर अग्रवाल सभा के 14 हजार 499 सदस्य लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अग्रवाल सभा रायपुर की रविवार सुबह 11 बजे श्री अग्रसेन धाम छोकरानाला में चुनावी साधारण आमसभा में सभा के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव कराया जाना था। चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र अग्रवाल, सह प्रभारी विनय बजाज तथा प्रमोद जैन, गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त आम सभा में 2025-2028 तीन साल के लिए अध्यक्ष का चुनाव के लिए चर्चा गई, लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाने से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।

29 जून को 14,499 सदस्य करेंगे मतदान

चुनाव की प्रक्रिया 17 जून से शुरू होगी। मतदान 29 जून को अग्रसेन धाम में होगा। नए अध्यक्ष की घोषणा उसी दिन मतगणना के साथ ही की जाएगी। अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष चुनाव के लिए कुल 14 हजार 499 सदस्यों को मताधिकार प्राप्त हैं।

Updated on:
16 Jun 2025, 1:39 PM IST
Published on: