रायपुर

यूथ स्पार्क प्रतियोगिता के नतीजे घोषित, कवर्धा के शैडो कलेक्टर अभिषेक प्रथम स्थान पर

राज्य में युवाओं को सरकार से जोड़ने के लिए आयोजित यूथ स्पार्क-खेलेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
2 min read
Jan 11, 2018
Youth Spark Contest 2018
यूथ स्पार्क प्रतियोगिता के नतीजे घोषित, कवर्धा के शैडो कलेक्टर बने अभिषेक विजेता घोषित

रायपुर . राज्य में युवाओं को सरकार से जोड़ने के लिए आयोजित यूथ स्पार्क-खेलेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। कवर्धा के शैडो कलेक्टर अभिषेक पांडे को प्रथम विजेता घोषित किया गया है, जबकि धमतरी की शैडो कलेक्टर रेशमा साहू दूसरे स्थान रहीं। वहीं कांकेर के शैडो कलेक्टर संदीप द्विवेदी तीसरा स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 51,000 रुपए, द्वितीय को 31,000 रुपए और तृतीय को 21,000 रुपए पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह यूथ स्पार्क-खेलेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित युवा उत्सव में सम्मानित करेंगे।

बतादें कि देश में यह पहला मौका है, जब एक साथ किसी प्रदेश के सभी 27 जिलों में कॉलेज में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को एक दिन के लिए कलेक्टर (शैडो) बनाया गया। सभी प्रतिभागियों ने 9 जनवरी को अपने जिलों में न केवल होने वाली प्रत्येक घटना पर पैनी नजर रखी, बल्कि जिले में शैडो कलेक्टर के तौर पर कलेक्टर के साथ आम जनता को होने वाली विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही उनके समाधान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के 14 साल पूरे होने और स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं से जोडऩे के लिए यूथ स्पार्क-खेलेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेशभर के 519 कॉलेज के लगभग 5 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कड़े प्रतियोगिता के बीच 27 जिलों के सर्वश्रेष्ठ 27 प्रतिभागी अंतिम पांचवें चरण के लिए चयनित हुए थे।

Published on:
11 Jan 2018 01:32 pm