
Chhattisgarh won match in Syed Mushtaq Ali T-20 Trophy
रायपुर . बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को छत्तीसगढ़ अपने दूसरे मैच में कप्तानी अमनदीप (90 रन) की कप्तानी पारी की बदौलत शानदार वापसी की है। दूसरे मैच में मेजबान छत्तीसगढ़ ने रेलवे को 25 रन से हराकर अपनी आगे बढऩे की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। इससे पहले उसे सोमवार को अपने पहले मैच में विदर्भ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। रायपुर की मेजबानी में खेले गए इस मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी।
जतिन की जगह दूसरे मैच में शामिल साहिल गुप्ता के साथ अमनदीप ओपनिंग करने उतरे। हालांकि, साहिल मात्र 18 रन के स्कोर पर अमित मिश्रा का शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान अमनदीप एक छोर में टिके रहे अपने साथियों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर बढ़ाते रहे। अमनदीप ने मनोज सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी कर छत्तीसगढ़ को 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमनदीप ने 57 गेंदों में 7 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 90 रन की धमाकेदार पारी खेली। अमनदीप के अलावा मनोज सिंह ने 21, आशुतोष सिंह ने 19 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजों ने रेलवे को 150 रन पर रोका
बल्लेबाजों के मजबूत स्कोर बनाने के बाद अब छत्तीसगढ़ को जीत दिलाने की जिम्मेदारी गेंदबाजों पर आ गई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम को प्रदेश के गेंदबाज शकीब अहमद और अजय मंडल की जोड़ी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बनाने दिया और छत्तीसगढ़ को 25 रन से जीत दिला दी। मध्यप्रदेश की ओर कप्तान महेश रावत ने सर्वाधिक नाबाद 61 रन की पारी खेली। प्रदेश शकीब अहमद ने तीन व अजय मंडल ने 2 विकेट झटके। विशाल सिंह ने एक विकेट झटके। इस जीत से छत्तीसगढ़ को 4 अंक मिले।
मध्यप्रदेश से भी हारी रैना की टीम
इस टूर्नामेंट में बुधवार को सुबह की सत्र में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश के हाथों भी सुरेश रैना की कप्तानी वाली उत्तरप्रदेश की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह उत्तरप्रदेश की लगातार दूसरी हार है। इस मैच में मध्यप्रदेश नेे टॉस जीतकर उत्तरप्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मध्यप्रदेश के गेंदबाजोंं ने उत्तरप्रदेश को खुलकर नहीं खेलने दिया और 20 ओवर में 7 विकेट पर मात्र 108 रन ही बनाने दिया। 109 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्यप्रदेश ने अपने सलामी बल्लेबाज रजत पाटीदार के 51 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 110 रन बनाकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया और मध्यप्रदेश ने इस मैच में 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।
Published on:
10 Jan 2018 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
