छत्तीसगढ़ इक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 10.30 बजे रायपुर पहुंची।
रायपुर . सोशल मीडिया पर कुछ संगठनों के कथित भारत बंद के ऐलान को लेकर देश के तमाम राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। इसका खासा असर बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित पश्चिमी उत्तरप्रदेश में दिख रहा है। इधर छत्तीसगढ़ में एक दो जगहों में ही माहौल बिगडे। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर स्थित को काबू कर लिया। रायपुर में दुकानें हर दिन की तरह बिना किसी रोकटोक के खुली। सिर्फ सदर बाजार में ही दुकनें बंद रही।रेल परिचालन पर कोई असर नहीं हुआ है। दिल्ली, यूपी और ओडिसा से सभी गाडिय़ों का आनाजाना जारी है। छत्तीसगढ़ इक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 10.30 बजे रायपुर पहुंची।
सोशल मीडिया में किया जा रहा था भारत बंद का एेलान
दलित आंदोलन के बाद से सोशल मीडिया में जोर-शोर से 10 अप्रैल को भारत बंद का एेलान किया जा रहा था। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय की ओर से कहीं कोई बड़ी हिंसा न हो जाए इसके लिए तामा राज्यों में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसका असर राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में दिखा। बिहार में तो बंद समर्थकों ने दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार सम्पर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन को तीन घंटे से अधिक से पण्डासराय गुमती पर रोककर रखा।
रायपुर सहित सभी जिले सामान्य
भारत बंद का छत्तीसगढ़ में कुछ ज्याद असर नहीं हुआ है। रायपुर सहित सभी जिलों में सामान्य दिनों की तरह दुकानें, पेट्रोल पंप सहित बस निर्धारित समय में चल रही है। इसके अलावा दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों के परिचालन में कुछ असर नहीं हुआ है। राजधानी में स्कूली बच्चे, दुकानदार सहित ऑफिस वर्ग के लोग बिना किसी दिक्कत के घर से निकले। एक दो जगहों में कुछ समर्थकों ने प्रदर्शन किया। मिल रही खबरों के मुताबिक दुर्ग में एक जगह जुट कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर रायपुर में आरक्षण मुक्ति मोर्चा के 20 लोगों को पुलिस ने गुढियारी चौक और लाखे नगर से गिरफ्तार किया।
राजस्थान में धारा 144 लागू
भारत बंद का असर आधिकारिक तौर पर किसी भी संगठन ने ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एक ओर जहां मध्य प्रदेश के संवेदनशील जिलों में प्रशासन की ओर से कफ्र्यू लगाया गया है, वहीं राजस्थान में धारा 144 लागू करते हुए कई हिस्सों में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
30 से ज्यादा कांग्रेसी हिरासत में
भिलाई पवार हाउस राज राजेश्वरी मंदिर में एकत्रित हुए लगभग 30 से ज्यादा कांग्रेसियों ने पुलिस ने जबरदस्ती हिरासत में लेकर उन्हें दुर्ग केंद्रीय जेल रवाना कर दिया। इस दौरान सवर्णों ने प्रशासन पर आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर में बल तैनात कर दिया है। सीएसपी छावनी अजीत यादव, टीआई सुरेन्द्र उइके, नरेश पटेल, कौशल किशोर वासनिक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भारी संख्या में पुलिस बल हालात पर नजर रखे हुए है।