
रायपुर. भाजपा ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत अपने कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में दूरबीन लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को ढूंढने निकले। प्रदर्शन को दूरबीन से विकास ढूंढो अभियान का नाम दिया गया है। इस दौरान पूर्व मंत्री मूणत ने कहा, कांग्रेस का विकास केवल विज्ञापनों में दिखाई देता है।
स्वामी विवेकानंद आश्रम के पास से शुरू हुआ यह अभियान रायपुर पश्चिम विधानसभा के सभी क्षेत्रों में चलाया गया है। बता दें कि पिछले दिनों ने सीएम ने कांग्रेस शासनकाल में भाजपा से ज्यादा विकास कार्य होने का दावा किया था।
इसके मूणत ने सीएम को न्योता देते हुए कहा था कि अगर भूपेश बघेल की बात सही है, तो वह साथ चलकर कांग्रेस शासनकाल के विकास कार्यों को दिखाएं। इस दौरान प्रीतम ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, अनील सोनकर, मृत्युंजय दुबे, दीपक जायसवाल, राजेश ठाकुर, भोलाराम साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।