
Major accident at steel factory in Raipur: राजधानी रायपुर में स्थित गोदावरी पॉवर एंड इस्पात प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस मलबे में दबने से 6 मजदूरों की मौत की खबर है। वहीं, 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे को लेकर अभी तक फैक्ट्री प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मृतकों की सटीक संख्या की पुष्टि जांच और बचाव कार्य पूरे होने के बाद ही हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। दरअसल, यहां एक प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी का एक टुकड़ा गिर गया, जिसकी चपेट में (Major accident at steel factory in Raipur) कई मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
खबरों के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में कई कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है।