रायपुर

कौन है ये आदमी जिसने चमचमाती कार पर गोबर पुतवा दिया

कार रैली कॉम्पीटिशन में मिला फस्र्ट प्राइज
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Feb 2020, 12:30 AM IST
कौन है ये आदमी जिसने चमचमाती कार पर गोबर पुतवा दिया
कौन है ये आदमी जिसने चमचमाती कार पर गोबर पुतवा दिया,कौन है ये आदमी जिसने चमचमाती कार पर गोबर पुतवा दिया,कौन है ये आदमी जिसने चमचमाती कार पर गोबर पुतवा दिया

ताबीर हुसैन @ रायपुर। गोबर से खाद और कंडे बनाने की बात तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या कोई अपनी चमचमाती कार में गोबर की परत लगवा सकता है? जवाब है हां। मोवा में रविवार को कार कॉम्पीटिशन में एक से बढ़कर एक डेकोरेटेड कार की लाइन लगी थी। सबसे आखिरी में गोबर से लिपी-पुती कार देखकर सब सोच रहे थे कि कौन है यह आदमी जिसने ये तरकीब अपनाई। लोगों को ताज्जुब तक हुआ जब उस बंदे को फस्र्ट प्राइज मिल गया।
इसमें करीब 30 कार मालिकों ने पार्टिसिपेट किया। सभी सदस्यों ने कार की सजावट में अपनी कला का भरपूर प्रदर्शन किया। अलग-अलग थीम से सुसज्जित सभी कार एक से बढ़कर एक थी। किसी ने नारी शक्ति का प्रदर्शन किया तो किसी ने नशामुक्ति तो किसी ने इको फ्रेंडली संदेश दिया। राजेश ने रीसाइकिल रीयूज और रिड्यूस थीम पर अपनी कार को डेकोरेट करवाया जिसे गोबर और धान से डेकोरेट किया गया था।

रोचक गेम्स भी
प्रतिभागियों को कुछ संकेत भी दिए गए थे जिससे उन्हें शहर में स्थित खास स्थानों और कुछ गुमशुदा जगह का पता लगाना था। इसके लिए 2 घंटे का समय दिया गया था। इसके अलावा कुछ दिमागी कसरत, जुगत जुगाड़, क्विज, छत्तीसगढ़ क्विज, सुडको, क्रॉसवर्ड पजल, एंटरटेनमेंट पजल दिए गए थे। सजावट के अलावा कुछ और श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए गए जैसे बेस्ट रूट प्लानिंग, बेस्ट लेडी ड्राइवर और सर्वश्रेस्ठ परिधान। विजेता के अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

21 किलो गोबर का यूज

कार को डेकोरेट करने वाले विक्रम आडवानी ने बताया कि इसे हमर गोठान में सजाया गया जिसमें 21 किलो गोबर का इस्तेमाल किया गया। आज तक हमने कार डेकोरेशन के लिए कई तरह के लोग देखे लेकिन राजेश पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसा तरीका निकाला।।

Published on: