रायपुर

Census 2026-27: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, देखें 33 सवालों की पूरी लिस्ट, जानें कब होगा दूसरा फेज…

Census 2026-27: जनगणना के पहले चरण में मकानों की जनगणना का काम शुरू होगा। इसके लिए राज्यों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच का समय दिया गया है।

2 min read
Feb 04, 2026
जनगणना का काउंटडाउन शुरू (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Census 2026-27: जनगणना के पहले चरण में मकानों की जनगणना का काम शुरू होगा। इसके लिए राज्यों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच का समय दिया गया है। छत्तीसगढ़ में परीक्षाएं होने के बाद अप्रैल से जनगणना का काम शुरू होने की संभावना हैं। जनगणना के लिए 33 प्रश्नों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें आम जनता को यह बताना होगा कि उनके मकान की छत, फर्श और दीवार में किस सामग्री से बनी है।

इसके अलावा रेडियो, टीवी और इंटरनेट जैसी अन्य सुविधाओं की भी जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि घर में कितने लोग निवास करते हैं और कौन-कौन से दोपहिया और चौपहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है। आम जनता से ली गई जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहेगी।

ये भी पढ़ें

SIR News: छत्तीसगढ़ में 65 लाख मतदाताओं के नाम अटके, 10 दिन में आपत्ति नहीं तो कटेगा नाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में

जनगणना का दूसरा चरण (असली गणना) फरवरी 2027 में होगा, जिसकी प्रश्नावली अभी जारी नहीं की गई है। दूसरे चरण में ही देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत गणना की जाएगी। गजट में जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी जनगणना अधिकारी, अपने-अपने नियुक्त स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर जनगणना को लेकर आवास और घर-सूचीकरण जनगणना अनुसूची के माध्यम से जानकारी एकत्र करने के लिए सभी व्यक्तियों से तय किए गए 33 प्रश्न पूछ सकेंगे। बता दें कि पहली बार डिजिटल गणना की जा रही है।

इसके अलावा आम लोगों को यह भी सुविधा दी गई कि वे अपनी जानकारी सीधे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इस जानकारी का परीक्षण करने के बाद उसे शामिल किया जाएगा।

ये होंगे मुख्य प्रश्न

जनगणना मकान संख्या, मकान के फर्श, दीवार व छत की मुख्य सामग्री, मकान का उपयोग, परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम व ङ्क्षलग, मकान के स्वामित्व की स्थिति, मकान में कितने कमरे, विवाहित जोड़ों की संख्या, पीने के पानी का मुख्य स्रोत व उपलब्धता, प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता व प्रकार, अपशिष्ट जल निकासी की स्थिति, स्नान सुविधा, रसोई व एलपीजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने में प्रयुक्त मुख्य ईंधन, घर में खाया जाने वाला मुख्य अनाज, रेडियो, टीवी व इंटरनेट की उपलब्धता, लेपटॉप, कंप्यूटर, टेलीफोन व मोबाइल की उपलब्धता, घर में कौन सा वाहन।

63000 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की जरूरत

प्रदेश में जनगणना कार्य में लगभग 63 हजार प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक कार्मिकों की भी आवश्यकता होगी। जनगणना के प्रथम चरण के पूर्व परीक्षण का कार्य छत्तीसगढ़ में जिला कबीरधाम की कुकदूर एवं जिला महासमुंद की महासमुंद तहसीलों के कुछ चयनित ग्रामों में तथा रायपुर जिले के रायपुर नगर निगम के एक वार्ड में 10 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 के दौरान किया गया है।

Updated on:
04 Feb 2026 09:24 am
Published on:
04 Feb 2026 09:23 am
Also Read
View All

अगली खबर