CG BJP Manifesto 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने 20 प्रमुख वादे किए। इसके अलावा सेक्टर वाईज अन्य वादे भी किए।
CG BJP Manifesto 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में जारी किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया गया है, जिसमें 20 प्रमुख घोषणाएं शामिल हैं। घोषणा पत्र में सभी वर्गों के वोटरों को ध्यान में रखते हुए वादे किए गए हैं।
इसके अलावा घोषणा पत्र में भाजपा शासन के एक साल में क्या कार्य हुए है, उसे गिनाया गया है। साथ ही कांग्रेस शासन के कुशासन काे भी गिनाया गया है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी सहित घोषणा पत्र समिति के सदस्य मौजूद थे।
CG BJP Manifesto 2025: मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय: नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए हमने जो विश्वास पत्र तैयार किया है, वह आपके मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर है। हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं।