
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का बढ़ता ग्राफ देखकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी थी। स्थगित CG Board के अधिकारियों ने दिया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो स्थगित बोर्ड परीक्षा मई माह में आयोजित कराई जा सके, इसलिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। प्रपोजल विभाग व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने केबाद परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा के संबंध में माशिमं के जिम्मेदार स्पष्ट निर्देश जारी कर दें, ताकि परीक्षार्थियों व पैरेंट्स को राहत मिले।
बोर्ड परीक्षा होना बेहद जरूरी
विभागीय अधिकारियों व विशेषज्ञों की मानें तो इस बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन हर हाल में होगा। बोर्ड परीक्षा आयोजन कराने का एक कारण विभागीय अधिकारियों द्वारा कांप्टीशन इग्जाम भी बताया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि यदि बिना इग्जाम लिए सभी छात्रों को औसत नंबर दे दिए जाएंगे, तो कांप्टीशन इग्जाम में बैठने के दौरान छात्रों को परेशानी होगी। छात्र परीक्षा देकर पास होंगे, तो भविष्य में आने वाले इम्तहानो के लिए वे तैयार रहेंगे।
रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारा ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मई माह में हो सकता है। शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को परीक्षा के संबंध में तैयारी करने का निर्देश दिया है। गोपनीय सामग्रियों का वितरण जारी है। परीक्षा जब भी आयोजित होगी, हमारी स्टॉफ उसका आयोजन कराने के लिए तैयार है।