
Dance Fest: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रंगमंदिर ऑडिटोरियम में एआईडीए नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवॉर्ड और नृत्यानंदलहरी डांस फेस्ट 2026 चल रहा है। इस डॉन्स फेस्ट में देशभर से आए पार्टिसिपेंट विभिन्न वर्गों में नृत्य प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
एआईडीए नटवर गोपीकृष्ण नेशनल अवॉर्ड और नृत्यानंदलहरी डांस फेस्ट 2026 में पहले दिन सब-जूनियर कैटेगरी में डीपीएस रायपुर की सताक्षी यदु ने राजस्थान का लोकनृत्य कालबेलिया डांस किया। नन्ही कलाकार सताक्षी की डांस प्रस्तुति पर रंगमंदिर में उपस्थित ऑडियंस झूम उठी। सताक्षी को इस जोरदार नृत्य प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
नटवर गोपीकृष्ण राष्ट्रीय पुरस्कार एवं नृत्यानंदलहरी उत्सव में जहां वेस्टर्न और कंटेम्पररी डांस जैसी आधुनिक नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां दर्शकों का ध्यान खींच रही, वहीं भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम, कथक और कुचिपुड़ी की मोहक प्रस्तुतियों में कलाकारों को वाहवाही मिल रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
19 Oct 2026 03:16 am
Published on:
19 Oct 2026 03:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
