रायपुर

CG Board Result: 10वीं में बीजापुर और 12वीं में कोरिया के बच्चे सबसे आगे, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग पीछे

CG Board Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम में छोटे शहरों ने बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। 10वीं में बीजापुर और 12वीं में कोरिया के बच्चे सबसे आगे रहे..

2 min read
Apr 30, 2026
टॉप से शहरी जिले बाहर ( File Photo Patrika )

CG Board Result: अनुराग सिंह. छत्तीसगढ़ बोर्ड के बुधवार को आए नतीजों में छोटे शहरों ने बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। 10वीं और 12वीं के परिणामों में काफी रोचक और अविश्वसनीय जानकारी निकलकर सामने आई है। परिणामों ने पारंपरिक धारणों का पलट कर रख दिया है। बोर्ड रिजल्ट में राजधानी रायपुर के साथ ही बिलासपुर और दुर्ग जैसे शहरी जिले प्रदर्शन में पीछे रह गए हैं। वहीं, बीजापुर, नारायणपुर, कोरिया, कांकेर और बस्तर जैसे आदिवासी बहुल जिलों ने शानदार परिणाम दिया है। 10वीं में जहां बीजापुर जिले का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा 96.06 रहा। वहीं, 12वीं में कोरिया के बच्चों ने 95.64 पासिंग प्रतिशत के साथ बाजी मारी है।

CG Board Result: 10वीं में बस्तर संभाग का दबदबा

10वीं के परिणाम में बस्तर संभाग का दबदबा देखने को मिला है। बीजापुर ने 96.06 फीसदी के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। नारायणपुर (94.80%) और कांकेर (93.68%) भी शीर्ष पर रहे। जशपुर (93.29%), कोरिया (93.02%), दंतेवाड़ा (93%), सुकमा (91.29%) और बस्तर (90.60%) जैसे जिले आदिवासी अंचलों में शिक्षा के बढ़ते स्तर की ओर इशारा करते हैं। वहीं, 12वीं के परिणाम में कोरिया (95.64%) और बीजापुर (95.63%) ने एक दूसरे को टक्कर दी है। कांकेर (93.75%), जशपुर (93.32%) और गरियाबंद (92.89%) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों ही कक्षाओं के परिणामों में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। लगभग सभी जिलों में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा।

राज्य में पासिंग प्रतिशत के हिसाब से टॉप 10 जिले
10वीं

जिला - बालक - बालिका - योग

बीजापुर - 96.07 - 96.05 - 96.06
नारायणपुर - 95.09 - 94.53 - 94.80

कांकेर - 92 - 85.06 - 93.68
जशपुर - 91.39 - 94.88 - 93.29

कोरिया - 93.03 - 93.01 - 93.02
दंतेवाड़ा - 92.35 - 93.70 - 93

सुकमा - 90.62 - 92.03 - 91.29
बस्तर - 88.08 - 92.96 - 90.60

राजनांदगांव - 86.57 - 91.56 - 89.41
एमएमएसी - 85.92 - 89.71 - 88.06

12वीं

कोरिया - 95.22 - 95.95 - 95.64

बीजापुर - 95.94 - 95.72 - 95.63
कांकेर - 92.03 - 95.05 - 93.75

जशपुर - 91.52 - 94.70 - 93.32
गरियाबंद - 91.36 - 93.96 - 92.89

मुंगेली - 90.09 - 94.50 - 92.57
बस्तर - 90.77 - 93.60 - 92.34

एमएमएसी - 90.81 - 92.92 - 92.07
सारंगढ़ बिलागढ़ - 85.99 - 91.31 - 88.98

राजनांदगांव - 84.57 - 89.61 - 87.56

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के परिणाम से संबंधित और भी है खबरें..

मासिमं के इतिहास में पहली बार, महासमुंद के एक ही स्कूल के 7 टॉपर्स, बेटियों ने लहराया परचम.. पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
30 Apr 2026 02:11 pm
Published on:
30 Apr 2026 02:10 pm
Also Read
View All