रायपुर

CG Congress: दावेदारों की रणनीति और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बदल रही जिलाध्यक्ष चुनाव के समीकरण, गुटबाजी बनी चर्चा का हिस्सा

CG Congress: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। संगठन और वरिष्ठ नेताओं का खेमा अलग-अलग गुट में बंटा नजर आ रहा है।

2 min read
Oct 12, 2025
कांग्रेस फाइल फोटो: पत्रिका

CG Congress: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चुनाव में गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है। संगठन और वरिष्ठ नेताओं का खेमा अलग-अलग गुट में बंटा नजर आ रहा है। इसका असर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में होने वाली वन-टू-वन चर्चा में दिखाई दे रहा है। हालांकि संगठन सृजन की मिली-जुली प्रक्रिया सामने आ रही है।

कुछ दावेदारों का कहना है कि पहले नेताओं के आसपास रहने वालों को ही मौका मिलता था। नई प्रक्रिया से सभी को दावेदारी करने का अवसर मिला है। वहीं, कुछ का कहना है कि संगठन और वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल नहीं बैठा तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है। कांग्रेस रायपुर शहर अध्यक्ष के सबसे अधिक दावेदारी है। इसमें संगठन से जुड़े तीन प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

कवर्धा में राजनीतिक बवाल: भाजयुमो और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुलिस के सामने जमकर मारपीट, लगा ये गंभीर आरोप

वहीं, एक वरिष्ठ नेताओं का एक गुट अपनी तरफ से एक व्यक्ति के लिए लॉबिंग कर रहा है। इन सबके बीच दो-तीन चर्चित दावेदार ऐसे हैं, जो स्वतंत्र दावेदारी करते हुए संगठन और वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में है। ऐसे दावेदार सभी का समीकरण बिगाड़ रहे हैं।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

रायपुर पश्चिम एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्रों से आए ब्लॉक पदाधिकारी और दावेदार अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व सक्रियता का प्रदर्शन किया। हर बैठक में कार्यकर्ताओं की बड़ी संया में उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि कांग्रेस का वास्तविक बल कार्यकर्ता ही हैं। दावेदारों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने के संकल्प दोहराए।

समर्थकों के साथ दावेदारी करने पहुंचे

संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को विधानसभावार ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा का दौर शुरू हुआ। यह चर्चा रायपुर पश्चिम विधानसभा के भीमसेन भवन में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और रायपुर उत्तर विधानसभा के दया भवन में दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक हुई। दोनों ही स्थानों पर कार्यकर्ताओं और दावेदारों का उत्साह देखा गया। दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे ताकि पर्यवेक्षक के सामने अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकें।

ये भी पढ़ें

सरकार में भी रावण है… भाजपा विधायक के बयान से गरमाई राजनीती, पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव ने कहा- एकदम सही…

Published on:
12 Oct 2025 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर