रायपुर

CG IAS Transfer Breaking: एक साथ 14 IAS अफसरों का तबादला, रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू की बदली भूमिकाएं, देखें List…

CG IAS Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14 IAS अफसरों का तबादला किया गया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है।
less than 1 minute read
Sep 30, 2025
Feature image

CG IAS Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश नए मुख्य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जारी हुआ। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने हैं।

पदभार संभालते ही जारी हुई सूची

मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के चंद मिनटों बाद ही थोकबंदी में आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदलने की सूची सार्वजनिक कर दी गई। इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू समेत कुल 14 अफसरों के नाम शामिल हैं।

रेनू पिल्ले और सुब्रत साहू की पोस्टिंग

सूची के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु पिल्ले को अब माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ अधिकारी सुब्रत साहू को प्रशासन अकादमी में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गौरतलब है कि ये दोनों अफसर नए मुख्य सचिव से वरिष्ठ हैं। यही वजह है कि उन्हें मंत्रालय से बाहर पोस्टिंग दी गई है।

वहीं फेरबदल की सूची में कलेक्टर स्तर पर भी बदलाव किया गया है। राजनांदगांव कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद उनके स्थान पर जितेंद्र यादव को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

देखें List

Updated on:
30 Sept 2025 06:35 pm
Published on:
30 Sept 2025 06:35 pm