रायपुर

CG IAS transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS अफसरों के बदले प्रभार, देखें नाम

CG IAS transfer list : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश ने सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने 14 आईएएस अफसरों का तबादला जारी किया हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jul 2023, 4:34 PM IST
cg_ias_transfer_news.jpg

रायपुर. CG IAS transfer list : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भूपेश ने सरकार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने 14 आईएएस अफसरों का तबादला जारी किया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कोरबा और बिलासपुर के कलेक्टर बदले गए है। वहीं अन्य आइएएस अफसरों के प्रभार भी बदले गए हैं। तबादले की सूची सीएमओ छत्तीसगढ़ ने ट्वीटर अकाउंट में पोस्ट कर जारी की है।

इन IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें नाम

- विभागीय आदेश के अनुसार अलरमेलमंगई को श्रम विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

- सौरभ कुमार कोरबा कलेक्टर, संजीव कुमार झा बिलासपुर कलेक्टर बने।
- यशवंत कुमार को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
- जेपी पाठक का तबादला नगर ग्राम निवेश के आयुक्त पद पर किया गया है।
- भीम सिंह को श्रम आयुक्त बनाए गए हैं।
- केडी कुंजाम बिलासपुर संभाग के आयुक्त होंगे।
- जितेंद्र कुमार शुक्ला को खाद्य विभाग के संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
- अभिषेक कुमार अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त होंगे।
- प्रतिष्ठा ममगाई का तबादला कोरबा कर दिया गया है, वहां वे नगर निगम के आयुक्त का पद संभालेंगी।
- चंदन संजय त्रिपाठी कृषि एवं प्रभारी अधिकारी संचालक के साथ युवा मितान क्लब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- रमेश शर्मा मुद्रण लेखन सामग्री के संचालक होंगे।

Published on: