CG News: प्रदेश के 194 निकायों में सीधी भर्ती के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं। जिस पर भर्ती ही नहीं की गई है। वहीं नगरीय प्रशासन ने निकायों में नए सेटअप तो तैयार किया है, लेकिन उन पदों पर कोई भर्ती नहीं की है।
CG News: प्रदेशभर के नगरीय निकायों में सीधी भर्ती के रिक्त पदों की जानकारी निकायों से मांगी जा रही है। नगरीय प्रशासन विभाग ने एक फॉर्मेट भेजकर पदवार रिक्त पदों की संख्या एक सप्ताह के अंदर देने को कहा है, ताकि रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
निकायाें को भेजे गए प्रपत्र में निकायाें की श्रेणीवार स्वीकृत पदों की संख्या, रोस्टर अनुसार आरक्षित पदों की संख्या, भरे पदों की संख्या, आरक्षित रिक्त पदों की संख्या, बैकलॉग के रिक्त पदों की संख्या, पूर्ति के लिए प्रक्रियाधीन पदों की संख्या वर्गवार मांगी गई है।
प्रदेश के 194 निकायों में सीधी भर्ती के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं। जिस पर भर्ती ही नहीं की गई है। वहीं नगरीय प्रशासन ने निकायों में नए सेटअप तो तैयार किया है, लेकिन उन पदों पर कोई भर्ती नहीं की है। ठेका पद्धति यानी प्लेसमेंट कर्मी से काम लिया जा रहा है। इसी तरह अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने से कई निकायाें में चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं।
15- 20 साल से काम कर रहे प्लेसमेंट कर्मी
बता दें कि निकायों में कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर बड़ी संख्या में अनियमित, संविदा, दैनिक वेतनभोगी और प्लेसमेंट कर्मी 15 से 20 साल से सेवा दे रहे हैं। निकायों ने एम्प्लाई सर्विस प्रोवाइड कराने वाली एजेंसी से अनुबंध कर प्लेसमेंट कर्मी की सेवा ले रहे हैं। इन कर्मियों ने शासन-प्रशासन से ठेका पद्धति बंद कर निकाय से सीधा वेतन भुगतान सहित नियमित करने की मांग भी रखी है।
लेकिन शासन ने आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। वहीं, भाजपा ने सरकार बनने के बाद 100 दिन में समस्याएं दूर कर अनियमित कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन ढाई साल बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है।