रायपुर

छत्तीसगढ़ की बेटी अनिशा और गीता अर्जेंटीना में दिखाएंगी जौहर, जूनियर इंडिया हॉकी टीम में हुआ चयन

CG News: 24 सदस्यीय टीम में से उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्वकप के लिए किया जाएगा

2 min read
May 19, 2025

CG News: बैंगलूरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं जूनियर इंडिया कोर टीम में शामिल प्रदेश की अनिशा साहू और गीता यादव का चयन अर्जेंटीना के रोसारियो में खेले जाने वाले फोर नेशनल हॉकी टूर्नामेंट के लिए किया गया है। यह टूर आने वाले समय में आयोजित जूनियर महिला वर्ल्ड कप-2025 की तैयारियों को लेकर किया जा रहा है। इस 24 सदस्यीय टीम में से उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन दिसंबर में होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्वकप के लिए किया जाएगा।

CG News: प्रदर्शन के दम पर पाई सफलता

बता दें कि अनिशा साहू विगत 4 वर्षों से जूनियर टीम की सदस्य के रूप में शामिल हैं। गीता यादव भी 2 वर्षों से जूनियर इंडिया टीम में सदस्य के रूप में अपने प्रदर्शन के आधार पर जगह बनाई है। छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया की अर्जेंटीना के रोसारियो में आगामी 25 मई से 2 जून 2025 (आईएसटी) तक आयोजित होने वाले फोर नेशन टूर्नामेंट में चार देश - अर्जेंटीना, उरुग्वे, चिली और भारत भाग लेंगे।

भारतीय टीम अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने, टीम संयोजनों का आंकलन करने और रणनीतियों को परिष्कृत करने के लिए हिस्सा लेने वाले प्रत्येक देश के खिलाफ दो मैच खेलेगी। गौरतलब है कि फोर नेशन टूर्नामेंट से पूर्व अनिशा बेल्जियम, नीदरलैंड और जर्मनी का दौरा कर चुकी हैं। भारतीय हॉकी टीम की ओर से यह उसका तीसरा दौरा होगा जब वह जूनियर महिला इंडिया टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगी। गीता यादव भी पूर्व में नीदरलैंड और बेल्जियम का दौरा कर चुकी है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कर चुकी है प्रदेश का प्रतिनिधित्व

छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि गीता यादव कबीरधाम जिले के ग्राम बोड़ला की रहने वाली हैं। उनका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई बिलासपुर के लिए भी हुआ था। दोनों ही खिलाडी छत्तीसगढ हॉकी की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं। उक्त टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच चिली के साथ खेलेगी।

Updated on:
19 May 2025 05:02 pm
Published on:
19 May 2025 05:01 pm
Also Read
View All
मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

Bhilai News: दुर्ग आईटी पार्क अब आईआईटी भिलाई की निगरानी में,40 कंपनियों से एमओयू, मिलेंगे रोजगार के अवसर

अगली खबर