रायपुर

CG News: कांग्रेस और राजद की टिप्पणी संस्कारहीनता का परिचायक, CM साय का तीखा बयान

CG News: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह वेदना पूरे देशवासियों की वेदना है और हर भारतीय इस अमर्यादित टिप्पणी से आहत हुआ है।
less than 1 minute read
Sep 03, 2025
CM साय का तीखा बयान (Photo source- Patrika)
CM साय का तीखा बयान (Photo source- Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताश्री के संबंध में कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वाणी ही मनुष्य के संस्कारों का सचित्र प्रतिबिंब होती है और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी विपक्षी दलों के दोषपूर्ण संस्कारों का दर्पण है।

CG News: …. पवित्र शब्द का भी अपमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, विश्व के भी सम्मानित नेता हैं। उनकी दिवंगत माताश्री पर अशोभनीय टिप्पणी करना न केवल एक व्यक्ति विशेष का अपमान है, बल्कि भारतीय संस्कृति में मां जैसे पवित्र शब्द का भी अपमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी संकीर्ण मानसिकता किसी भी तरह से लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

पीएम का वीडियो साझा किया: मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के उस उद्बोधन का वीडियो साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह वेदना पूरे देशवासियों की वेदना है और हर भारतीय इस अमर्यादित टिप्पणी से आहत हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुसंस्कृत समाज में मां का स्थान सर्वोच्च माना गया है।

सुसंस्कृत वाणी ही व्यक्ति का स्थायी आभूषण: सीएम

CG News: भारतीय संस्कृति में मां को ईश्वर से भी बढक़र स्थान दिया गया है। ऐसे में किसी भी राजनैतिक मतभेद या वैचारिक असहमति के बावजूद किसी की माताश्री के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी करना सभ्य आचरण के सर्वथा विपरीत है। सीएम ने संस्कृत का एक श्लोक लिखा है। इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का वास्तविक आभूषण उसकी वाणी है। गहने और अलंकरण समय के साथ क्षीण हो जाते हैं, किंतु सुसंस्कृत वाणी ही व्यक्ति का स्थायी आभूषण होती है।

Published on:
03 Sept 2025 10:02 am