रायपुर

पुलिस का मेगा ऑपरेशन, अफीम-गांजा-शराब तस्करी का भंडाफोड़, 5 जिलों से 35 तस्कर गिरफ्तार

CG News: रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में एक साथ छापेमारी। अफीम, गांजा और शराब समेत भारी मात्रा में नशा बरामद, 35 तस्कर गिरफ्तार।

2 min read
Sep 20, 2025
800 जवानों ने पांच जिलों में चलाया ऑपरेशन (Photo source- Patrika)

CG News: नशे के गोरखधंधे के खिलाफ रायपुर रेंज पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शुक्रवार तड़के 5 जिलों में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने अफीम, गांजा और अवैध शराब समेत बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया। इस दौरान 35 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

नशे के गोरखधंधे के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। एक साथ 800 पुलिस जवानों ने रायपुर रेंज के 5 जिलों के 300 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ 33 मामले दर्ज हुए। नशे के अलावा अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 281 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गांजा, शराब बेचने वालों के अलावा चाकूबाज व अन्य आरोपी शामिल हैं। संदिग्धों की भी जांच की गई।

ये भी पढ़ें

CG News: शराब फैक्ट्री को पानी देने पर 48 गांवों का फूटा गुस्सा, बोले– अब होगी आर-पार की लड़ाई!

CG News: 45 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के पुलिस ने रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी और गरियाबंद जिलों में ऑपरेशन निश्चय के तहत विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नशे के अवैध कारोबार, अवैध शराब, हथियारों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना था। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे। जांच के दौरान गांजा बेचते 35 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। उनके खिलाफ 33 केस दर्ज किए गए।

आरोपियों के पास से 72.420 किलो गांजा और 600 ग्राम अफीम, 50 ट्रामाडोल कैप्सूल व 20 टैबलेट बरामद किए। इसी तरह आबकारी एक्ट के तहत 98 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों से रायपुर में 929 लीटर, महासमुंद में 280 लीटर, बलौदाबाजार में 215 लीटर, धमतरी में 17 लीटर, गरियाबंद में 283 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। इसी तरह आम्र्स एक्ट के 12 मामले दर्ज किए गए। इसमें 12 आरोपी पकड़े गए। 45 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 82 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और 91 संदिग्धों की जांच की गई।

नशे के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मादक पदार्थ की खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। सरप्राइज चेङ्क्षकग के तहत यह अभियान चलाया गया। रेंज के सभी जिलों में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस सख्ती करेगी।

अफीम तस्कर सहित 100 से अधिक को पकड़ा

CG News: पुलिस ने अफीम तस्करी करने वाले को धरदबोचा। आरोपी के पास से आधा किलो से अधिक अफीम बरामद हुई है। दूसरी तरफ अलग-अलग मामलों में 100 से अधिक आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सिटी सेंटर मॉल के पास शनि मंदिर के किनारे दोपहिया वाहन सवार युवक संदिग्ध रूप से घूम रहा है।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से दोपहिया सवार युवक अभिषेक बंछोर को पकड़ा गया। उसके पास के बैग की तलाशी ली तो उसमें 616.15 ग्राम अफीम बरामद हुआ। आरोपी मूलत: उतई दुर्ग जिले का रहने वाला है। वर्तमान में विधानसभा इलाके में रहता था।

ये भी पढ़ें

CG News: शराब पीकर पुलिस का तांडव, निर्दोष युवकों पर बरसाए डंडे, ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

Published on:
20 Sept 2025 08:43 am
Also Read
View All

अगली खबर