रायपुर

पति की प्रताड़ना से तंग आई पत्नी, महिला थाना में पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग, जानें मामला…

CG News: रायपुर में दहेज प्रताड़ना से तंग महिला ने महिला थाना परिसर में खुद को आग लगा ली। 70% झुलसी महिला की मौत, पुलिस ने पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया।
less than 1 minute read
Sep 18, 2025
पति की प्रताड़ना से तंग आई पत्नी (Photo source- Patrika)
पति की प्रताड़ना से तंग आई पत्नी (Photo source- Patrika)

CG News: रायपुर में दहेज प्रताड़ना का खौफनाक मामला सामने आया है। पति की लगातार मारपीट और दहेज की मांग से तंग आकर कैलाशपुरी निवासी वर्षा गोस्वामी ने महिला थाना परिसर में ही पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। करीब 70% झुलसने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति शिवम गोस्वामी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

आग से जली महिला की मौत होने के बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वह अपनी पत्नी का दहेज के नाम पर लगातार प्रताडि़त कर रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी ने महिला थाना परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी।

CG News: जानें पूरा मामला…

पुलिस के मुताबिक कैलाशपुरी निवासी वर्षा गोस्वामी का अपने पति शिवम गोस्वामी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। शिवम उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ि़त करता था। मारपीट और गाली-गलौज से तंग होकर उसने 9 सितंबर को अपने शरीर में पेट्रोल छिड़क लिया था। इसके बाद महिला थाना पहुंची और आग लगा ली। थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह करीब 70 फीसदी झुलस गई थी।

मृत्युपूर्व बयान में खुलासा

CG News: आग से झुलसी वर्षा का अस्पताल में मृत्युपूर्व बयान कराया गया। इसमें उन्होंने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ि़त करने का आरोप लगाया था। इसके बाद इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शिवम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
18 Sept 2025 09:27 am
Published on:
18 Sept 2025 09:27 am