रायपुर

CG Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखें List

Police Transfer: रायपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। व्यापक स्तर पर हुए इस तबादला आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
2 min read
Apr 06, 2026
Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer(photo-patrika)

CGPolice Transfer: छत्तीसगढ़ में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। शासन द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, प्रशासनिक कसावट लाने और आम जनता से जुड़े कामों में तेजी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं, जिससे महकमे में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

आदेश जारी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। यह आदेश आज पुलिस कमिश्नर, रायपुर कमिश्नरेट छत्तीसगढ़ के निर्देश पर लागू किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

देखें List

जानें कौन कहां पदस्थ

जारी आदेश के मुताबिक, राजेश कुमार मरई टिकरापारा थाना प्रभारी बनाए गए हैं। जितेंद्र जायसवाल खमतराई, अजय झा तेलीबांधा, शक्ति सिंह मौदाहापारा, रितेश मिश्रा आजाद चौक, विनय सिंह बघेल पुरानी बस्ती, शिवनारायण सिंह पंडरी, गौतम चंद्र गावड़े डीडीनगर थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

इस जिले में 130 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट- छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर लगातार जारी है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है… पूरी खबर पढ़े

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 11 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने आदेश जारी कर एक साथ 11 थाना प्रभारियों के स्थानांतरण का निर्णय लिया है… पूरी खबर पढ़े

बड़ा फेरबदल, TI समेत 14 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें List- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में कोरबा जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूत, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने तबादला आदेश जारी करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
06 Apr 2026 07:41 pm
Published on:
06 Apr 2026 07:41 pm