रायपुर

CG Politics: डिप्टी CM बोले – कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए, पूर्व विधायक के पाकिस्तान प्रेम से गरमाई सियासत

CG Politics: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। साव ने कहा, कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के इस प्रकार के कृत्य के लिए कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

2 min read
Apr 30, 2025

CG Politics: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। साव ने कहा, कांग्रेस के एक पूर्व विधायक के इस प्रकार के कृत्य के लिए कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। यूडी मिंज के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उनका गैरज़म्मिेदाराना कार्य दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने देशद्रोह का काम किया है। एक पूर्व विधायक इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

साव ने कहा कि, कांग्रेस नेताओं की जुबान से उनकी दिल की बातें निकलकर सामने आती है। देश, संविधान और नागरिकों के प्रति उनके मन में क्या है, यह बारी बार निकलकर आता है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक से विभागों के कामों में कसावट आ रही है। व्यापक रूप से इसका प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में सुशासन त्योहार भी चल रहा है। इस अभियान में सभी जन प्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

यूडी मिंज का पोस्ट

यूडी मिंज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है। पीओके के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने भारी निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड को खोल दिया गया है। यही हाल बलूचिस्तान का भी है। ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहां पर तैनात है।

बलूच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुक़ाबला कर सके। यही दोनों जगह हैं जहां से पाकिस्तान समर्थित आतंकी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्हीं जगहों में है, जहां से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है। अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करे तो चीन स्वत: इस युद्ध में पाकिस्तान के साथ खड़ा हो जाएगा। नतीजा सोच लीजिए। इसलिए पुलवामा पार्ट 2 के बाद बालाकोट कौवा मार स्ट्राइक पार्ट 2 के लिए तैयार रहिए।

Published on:
30 Apr 2025 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर