रायपुर

CG Politics: नोटों के बंडल पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस में अब नया वीडियो वॉर शुरू, जानें मामला…

CG Politics: छत्तीसगढ़ भाजपा और भूपेश बघेल के बीच नोटों के बंडल को लेकर वीडियो वार छिड़ गया है। लगातार एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

2 min read
Oct 19, 2024

CG Politics: नगरीय निकाय चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच अब नए सिरे से सियासी वॉर शुरू हो गया है। पहले जहां सियासी पोस्टर से एक दूसरे पर हमला करते थे, वहीं अब वीडियो के जरिए सियासी वॉर शुरू कर दिया है।

CG Politics: वीडियो-पोस्टर पर सियासी हमला

साय सरकार सियासी हमला करने का कोई मौका कांग्रेस नहीं छोड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो हर दिन साय सरकार हमला कर रहे हैं। अब उन्होंने कांकेर जिले के एक भाजपा युवा नेता का नोटों के बंडल के साथ कार चलाने वाला वीडियो पोस्टर सियासी हमला किया है।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव के वायरल वीडियो को पोस्ट कर हमला बोला है।

साय का सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा: भूपेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजयुमो नेता का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या बात है! विष्णु देव साय जी आपका 'सुशासन' तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है। पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूंछों में ताव दे रहे हैं?

बघेल ने आगे कहा कि लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं। सुना है बेरोजगार हैं। सामान्य परिवार से आते हैं। अब ये बताइए कि 'सुशासन' में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा?

नोटों की गड्डियों में तो कांग्रेसी विधायक बिकते हैं: भाजपा

नोट के बंडल वाले वीडियो का जवाब देते हुए भाजपा ने भी एक वीडियो जारी किया है। जिसमें इसमें कांग्रेस के चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव नोटों के बंडल के बीच हैं, भाजपा की ओर से लिखा गया- भूपेश जी लगता है आप स्मृति लोप के शिकार हो चुके हैं।

CG Politics: कांग्रेस की जब सरकार थी, तब विधानसभा चुनाव में नोट के बदले टिकट और नोट के बदले वोट का फॉर्मूला धड़ल्ले से चल रहा था। देखिए अपने चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव को, कैसे नोटों की गड्डियों के बीच सूरमा बन कर बैठे हैं, और ये खुलासा होने के बाद भी आपने रामकुमार यादव को टिकट दिया था। यही तो आपका मुद्रा प्रेम दिखाता है। सारी अय्याशियां होती है और जाम छलकते हैं।

Published on:
19 Oct 2024 10:50 am
Also Read
View All