रायपुर

राज्यसभा सांसद खर्च करने में दिखा रहे कंजूसी, देवेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव शुक्ला सबसे पीछे

CG Rajya Sabha MPs: राज्यसभा सांसद राशि खर्च करने में काफी कंजूसी दिखा रहे हैं। सामने आए रिपोर्ट कार्ड देख हैरान रह जाएंगे। ​सूची में देवेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव शुक्ला सबसे पीछे…
2 min read
Mar 24, 2026
CG Rajya sabha MPs
खर्च करने के मामले में देवेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव शुक्ला सबसे पीछे ( Photo - Patrika )

CG Rajya Sabha MPs: राहुल जैन.राज्यसभा में छत्तीसगढ़ कोटे की कुल पांच सीट हैं। इन्हें क्षेत्र विकास योजना के तहत हर साल करोड़ रुपए की राशि मिलती है। इसके बावजूद अधिकांश राज्यसभा सांसद राशि खर्च करने में काफी कंजूसी दिखा रहे हैं। राशि खर्च करने के मामले में सबसे पीछे देवेन्द्र प्रताप सिंह और राजीव शुक्ला है। मार्च में सिंह के पास कुल 12.18 करोड़ का फंड था। इसमें 1.05 करोड़ के 9 काम को मंजूरी मिली है। जबकि उनकी निधि से 27.53 लाख रुपए ही खर्च हो सके हैं।

इसी प्रकार राजीव शुक्ला को 22.22 करोड़ का कुल फंड मिला है। इनमें से उन्होंने 25 कामों के लिए 4.60 करोड़ रुपए मंजूरकिए हैं। इनमें से 3.91 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह स्थिति न सिर्फ कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि विकास कार्यों की गति पर भी असर डालती है

CG Rajya Sabha MPs: अंतिम समय में ज्यादा खर्च

राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस बीच दोनों राज्यसभा सांसदों ने अपनी निधि का लगभग पूरा उपयोग किया। हालांकि नेताम दोबारा राज्यसभा सांसद मनोनित हो गई है।

दो राज्यसभा सांसद का कार्यकाल अभी हुआ पूरा

छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सांसद में से दो का कार्यकाल अभी पूरा हुआ है। इनमें केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का नाम शामिल हैं। दोनों कांग्रेस के कोटे से राज्यसभा सांसद बने थे। चूंकि अभी विधानसभा में भाजपा का बहुमत है, इसलिए एक सीट कांग्रेस और एक सीट भाजपा के खाते में गई है। भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को और कांग्रेस ने दोबारा फूलोदेवी नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। दोनों का चुनाव निर्विरोध हुआ था।

यह है राज्यसभा सांसदों के खर्च का ब्योरा

नाम- राजीव शुक्ला

कुल फंड- 22.22 करोड़
कुल मंजूर कार्य- 25

कुल मंजूर राशि- 4.60 करोड़
कुल खर्च- 3.91 करोड़

नाम- केटीएस तुलसी

कुल फंड- 17.60 करोड़

कुल मंजूर कार्य- 232

कुल मंजूर राशि- 16.45 करोड़

कुल खर्च- 15.89 करोड़

नाम- फूलो देवी नेताम

कुल फंड- 19.54 करोड़
कुल मंजूर कार्य- 189
कुल मंजूर राशि- 18.85 करोड़
कुल खर्च- 17.04 करोड़

नाम- रंजीत रंजन
कुल फंड- 19.78 करोड़
कुल मंजूर कार्य- 230
कुल मंजूर कार्य की राशि- 17.98 करोड़
कुल खर्च- 14.58 करोड़

नाम- देवेन्द्र प्रताप सिंह
कुल फंड- 12.18 करोड़

कुल मंजूर कार्य- 09

कुल मंजूर कार्य की राशि- 1.05 करोड़

कुल खर्च- 27.53 लाख

Updated on:
24 Mar 2026 02:37 pm
Published on:
24 Mar 2026 02:36 pm