रायपुर

CG-TET 2022: CG-TET की 4 दिन और बढ़ी आवेदन तिथि, अब 10 सितम्बर तक कर सकते है विद्यार्थी आवेदन

CG-TET 2022: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 CG-TET के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा कर 10 सितम्बर कर दी गयी है। 18 सितम्बर तक परीक्षा होगी व्यापम ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया।

2 min read
Sep 08, 2022

CG-TET 2022: रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 CG-TET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, छत्तीसगढ़ ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET22)- 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी 6 सितंबर 2022 तक vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टीईटी परीक्षा 18 सितंबर 2022 को होगी। पहली से पांचवीं और छठवीं से आठवीं के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को अध्यापन की पात्रता मिलती है। टीईटी को लेकर व्यापमं ने नोटिफकेशन में दिशानिर्देश जारी किए हैं। 18 सितंबर को दो पालियों में टीईटी होगी। पहली से पांचवीं के लिए सुबह 9.30 से 12.15 बजे तक परीक्षा होगी। दूसरी पाली में छठवीं से आठवीं के लिए परीक्षा होगी। गौरतलब है कि टीईटी-2020 इस साल जनवरी में आयोजित की गई थी। कोरोना की वजह से दो साल तक यह परीक्षा नहीं हो पाई।

अधिकारियों ने बताया, शिक्षा का अधिकार कानून के तहत यह परीक्षा शिक्षक नियुक्त होने के लिए अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा केवल शिक्षक बनने की पात्रता तय करेगा। इसे शिक्षक नियुक्ति का आदेश नहीं माना जा सकता। एक बार परीक्षा पास करने के बाद पात्रता आजीवन बनी रहेगी। अंक सुधार के लिए बाद की परीक्षा दिया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसी परीक्षा तीसरी बार आयोजित की जा रही है।


प्राइमरी कक्षा के लिए योग्यता
कम से कम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा-चाहे उसे किसी नाम से जाना जाए। कम से कम 45% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम के अधीन हो। न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक-बीएलएड। कम से कम 50% अंकों के साथ विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा। स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा। कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और बीएड। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर पाएंगे।

अपर प्राइमरी कक्षा के लिए योग्यता
स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा-चाहे उसे किसी नाम से जाना जाता हो। कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और शिक्षा स्नातक-बीएड। कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक और बीएड-जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम के अधीन हो। कम से कम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में चार वर्षीय स्नातक-बीएलएड। न्यूनतम 50% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी और चार वर्षीय बीए/ बीएससी-एड या बीए-एड/बीएससी-एड। न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और बीएड -विशेष शिक्षा। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर पाएंगे।

Published on:
08 Sept 2022 05:29 pm
Also Read
View All