रायपुर

CG Weather Update: रायपुर में अचानक बढ़ी ठंड! अंबिकापुर में शीतलहर, 15 डिग्री पर आया पारा..

CG Weather Update: रायपुर राजधानी में तापमान गिरने से अचानक ठंड बढ़ गई है। पारा 15 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

less than 1 minute read
Feb 15, 2025

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर राजधानी में तापमान गिरने से अचानक ठंड बढ़ गई है। पारा 15 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। दोपहर का तापमान भी गिरकर 31.5 पर आ गया है। यह सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। दूसरी ओर, अंबिकापुर समेत आसपास के इलाकों में शुक्रवार को शीतलहर चली। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 5 डिग्री तक गिर गया।

CG Weather Update: अंबिकापुर में शीतलहर

उत्तर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 3 से 5 डिग्री तक तापमान गिर गया। ठंड चला-चली की बेला में है। राजधानी में अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। अब गिरकर कम हो गया है। इससे गर्मी कम हुई है और ठंड भी हल्की बढ़ गई है। मौसम शुष्क होने के कारण आसमान पर बादल भी नहीं छा रहे हैं।

शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग 33.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 16 व अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। इसके बाद 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Updated on:
15 Feb 2025 09:25 am
Published on:
15 Feb 2025 09:24 am
Also Read
View All

अगली खबर