रायपुर

CG Weather Update: कुछ ही घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश तो…बढ़ेगी ठिठुरन

CG Weather Update: वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है।
2 min read
Feb 08, 2024
raipur_weather_update.jpg

Weather Alert In Chhattisgarh: उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में एक बार फिर रात में ठंड बढऩे लगी है। अभी तीन दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रह सकता है। उसके बाद प्रदेश में विपरीत हवाओं (उत्तरी एवं दक्षिणी) का आपस में मिलने से मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है।

प्रदेश में गुरुवार से फिर उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु मामूली गिरावट संभावित है। 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के मौसम में परिवर्तन (अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा) होने की सम्भावना है। हवाओं का (Weather Forecast) रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। इस वजह से वहां से आने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है।

बना हुआ यह सिस्टम

Weather In Raipur: वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में एक (Monsoon) से दो डिग्री की ही गिरावट होगी।

जिला - अधि. - न्यू.

रायपुर - 30.6 - 18.9
बिलासपुर - 30.4 - 17.8
पेण्ड्रारोड 26.3 - 13.4
अंबिकापुर - 26.9 - 11.4
जगदलपुर - 33.3 - 18.2
दुर्ग - 30.9 - 18.2
राजनांदगांव - 33.0 - 18.0

Published on:
08 Feb 2024 08:32 am