रायपुर

Weather Alert : मानसून द्रोणिका कराएगा झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : कम समय में तर कर देने वाली बारिश से पारा तीन डिग्री तक गिर गया। यही हाल दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और गरियाबंद समेत आसपास के कई जिलों में भी रहा।
less than 1 minute read
Jul 05, 2023
Weather Alert : मानसून द्रोणिका कराएगा झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert : मानसून द्रोणिका कराएगा झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर . cg weather update : पांच दिन बाद फिर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। राजधानी में शाम पांच बजे से 1 घंटे की बारिश में सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया। कम समय में तर कर देने वाली बारिश से पारा तीन डिग्री तक गिर गया। यही हाल दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा और गरियाबंद समेत आसपास के कई जिलों में भी रहा।

CG Weather Update : दिन भर भारी उमस के बाद शाम को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। पांच दिनों से लोग उमस भरी गर्मी झेल रहे थे। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों में वर्षा होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। प्रदेश में अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री रायगढ़ तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री कबीरधाम व कोरिया में दर्ज किया गया।

बना हुआ है यह सिस्टम

CG Weather Update : मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर गंगानगर, दिल्ली, अलीगढ़, हमीरपुर, प्रयागराज, डाल्टनगंज, बालासोर उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवात उत्तरी आंध्रप्रदेश से सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इस सिस्टम से प्रदेश में कई जगह पर बारिश हो सकती है।

केंद्र अधि. न्यू. तापमान डिग्री सेल्सियस में

नांदगांव 37.5 28.0

रायपुर 37.2 28.6

बिलासपुर 35.4 29.0

दुर्ग 35.4 27.2

जगदलपुर 34.3 24.0

पेंड्रारोड 33.6 24.8

अंबिकापुर 30.8 26.4

Updated on:
05 Jul 2023 12:34 pm
Published on:
05 Jul 2023 12:34 pm