रायपुर

मौसम में बदलाव: चक्रवात के असर से गिर सकता है प्रदेश का तापमान

विभाग का कहना है कि राजस्थान में हुई ओलावृष्टि से उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी लेकर प्रदेश में प्रवेश कर सकती हैं..
2 min read
Mar 04, 2018
CG news

रायपुर . बीते तीन दिनों में राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के तापमान में 2 डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है। 72 घंटों में तापमान 35.5 से 37 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक हरि प्रसाद चंद्रा के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के कारण प्रदेश के तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विभाग का कहना है कि राजस्थान में हुई ओलावृष्टि से उत्तर पश्चिमी हवाएं नमी लेकर प्रदेश में प्रवेश कर सकती हैं। अगले 24 घंटे में तापमान शुष्क रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि उत्तरी छत्तीसगढ में गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना बनी हुई है। जबकि, दक्षिण भाप पूरी तरह शुष्क रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म बिलासपुर 37.9 और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 16.9 दर्ज किया गया।

Read More News: अनोखा है यह मंदिर , जहां परीक्षा में अच्छे नंबर के लिए स्टूडेंट्स दीवारों पर लिखते हैं मन की बात

22 से 35 डिग्री रह सकता है तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

पिछले 50 साल का रिकार्ड टूट सकता है..
मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत में मार्च से मई तक इस बार तापमान पिछले 50 सालों की तुलना में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। विभाग का कहना है कि वैसे तो देश भर में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन इन महीनों में उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है।

इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , बिहार, झारखंड, विदर्भ, गुजरात,जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, और अरुणाचल प्रदेश में तापमान औसत से 1.5 डिग्री या इससे अधिक ऊपर रह सकता है।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

1 मार्च 34.5
2 मार्च 35.5

3 मार्च 37

Published on:
04 Mar 2018 09:09 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप