रायपुर

सरपंच पद के 2 प्रत्याशी को मिले बराबर वोट, जानिए अब इस तरह होगा फैसला…

दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिल हैं। अब फैसले के लिए एसडीएम ने दोनों प्रत्याशियों को स्ट्रॉग रूम तलब किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Feb 2020, 1:42 AM IST
सरपंच पद के 2 प्रत्याशी को मिले बराबर वोट, जानिए अब इस तरह होगा फैसला...
सरपंच पद के 2 प्रत्याशी को मिले बराबर वोट, जानिए अब इस तरह होगा फैसला...

रायपुर/जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक बेहद रोचक मामला सामने आया है। दरअसल, बस्तर विकासखंड के सितला वार्ड में सरपंच पद के उम्मीदवार का फैसला नहीं हो पाया है। दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिल हैं। अब जीत का फैसला लॉटरी के जरिए किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने दोनों प्रत्याशियों को स्ट्रॉग रूम तलब किया है। जल्द सरपंच पद पर फैसला आ सकता है।
लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में भी फंसा पेच
लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में भी पंच पद पर फैसला नहीं हो पाया है। पंच पद के दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले। यहां पहले चरण में मतदान हुआ था। फैसला करने के लिए प्रशासन की टीम प्रत्याशी के घर तक गई, लेकिन उसके घर में ताला लगा हुआ था। प्रशासन की टीम लगातार उसके घर का चक्कर लगा रही है।

Updated on:
2 Feb 2020, 1:42 AM IST
Published on: