रायपुर

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ की 150 किमी सीमा पर चल रहा स्पेशल ऑपरेशन

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के आला अधिकारियों के साथ की समीक्षा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2018, 6:14 PM IST
cgnews
तेलंगाना-छत्तीसगढ़ की 150 किमी सीमा पर चल रहा स्पेशल ऑपरेशन

रायपुर. छत्तीसगढ़ से तेलंगाना की करीब 150 किलोमीटर सीमा लगती है। राज्य का बीजापुर एवं सुकमा जिला तेलंगाना से लगा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्र में तेलंगाना प्रशासन के साथ समन्वय में लगातार निगरानी की जा रही है। तेलंगाना के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा स्पेशल ऑपरेशन संचालित किए जा रहे हैं।

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत ने बुधवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के जरिए तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी तथा नकद राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फे्रंसिंग में तेलंगाना सहित पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, गृह एवं आबकारी विभाग के सचिव तथा अर्धसैनिक बलों के महानिरीक्षक शामिल हुए। वहीं नई दिल्ली में निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा सहित भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान पर जताई खुशी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत ने छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इसका असर मध्यप्रदेश सहित निर्वाचन वाले अन्य राज्यों पर भी देखने मिलेगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के प्रभारी मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बताया कि तेलंगाना चुनाव के मद्देनजर शराब के अवैध परिवहन को रोकने आबकारी विभाग द्वारा सीमा पर दो चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। मतदान शुरू होने के 48 घंटे पहले दोनों जिलों में पुलिस द्वारा 11 चेकपोस्ट बनाए जाएंगे, जो लगातार लोगों की आवाजाही और माल परिवहन की निगरानी करेंगे।

Updated on:
28 Nov 2018, 6:14 PM IST
Published on: