रायपुर

मोदी सरकार ने 100 रुपए बढ़ाया धान का एमएसपी, छत्तीसगढ़ में किसानों को अब 2640 रुपए मिलेगा दाम

खरीफ सीजन 2022-23 के लिए धान सामान्य का 2040 रुपए और ग्रेड ए का एमएसपी 2060 रुपए प्रति क्विंटल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- कृषि का लागत मूल्य बढ़ा है, 200 रुपए की बढ़ोतरी करनी थी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2022, 7:34 PM IST
मोदी सरकार ने 100 रुपए बढ़ाया धान का एमएसपी, छत्तीसगढ़ में किसानों को अब 2640 रुपए मिलेगा दाम
मोदी सरकार ने 100 रुपए बढ़ाया धान का एमएसपी, छत्तीसगढ़ में किसानों को अब 2640 रुपए मिलेगा दाम

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने खरीफ सीजन 2022-23 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे नाकाफी बताते हुए कहा कि धान के एमएसपी में 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जानी चाहिए थी।

टीएस बाबा नहीं चाहते तो एक डंगाल भी नहीं कटेगी : सीएम बघेल, प्रश्न मेरे चाहने का नहीं : सिंहदेव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों को कई फसलों के लिए नौ हजार प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी देते हैं। इस राशि को मिलाकर अब छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल धान का 2640 रुपए मिलेगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन समर्थन मूल्य में सिर्फ 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि डीजल, बीज, दवा और खाद सबकी कीमतें बढऩे से कृषि का लागत मूल्य बहुत बढ़ा है। भूपेश बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य कम से कम दो सौ रुपए बढऩा चाहिए।
2) ये भी पढ़ें : [typography_font:14pt]राजस्थान में 97 विधायकों की बाड़ेबंदी, छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि मोदी सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाया है, ताकि उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित किया जा सके। धान के सामान्य और धान ग्रेड ए के लिए एमएसपी को मार्केटिंग सीजन 2021-22 में क्रमश: 1940 रुपए और 1960 रुपए की तुलना में 2040 रुपए और 2060 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014-15 में इसके लिए एमएसपी 1360 रुपए और 1400 रुपए प्रति क्विंटल था, जो उस वर्ष से चालू वर्ष तक क्रमश: 50 प्रतिशत और 47.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
3) ये भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा

Published on: