
रायपुर @ मोहित सेंगर । कोरोना संक्रमण काल में वॉरियर के रूप में पुलिस महकमें के अधिकारी लगातार ड्यूटी कर रहे है और लॉकडाउन के नियमों का पालन प्रदेशवासियों से करवा रहे है। इस संक्रमण काल में कई पुलिसकर्मी संक्रिमत हो गइए है और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिसकर्मियों को डबल मास्क पहनकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया था।
डीजीपी के इस निर्देश का राजधानी रायपुर में ही पालन नहंी हो रहा है। संसाधनों के अभाव में पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के लिए मजबूर है। डीजीपी अवस्थी ने अधीनस्थ अधिकारियेां को निर्देश तो जारी कर दिया, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी हर पुलिसकर्मचारी तक मास्क, सेनिटाइजर और दवा सामग्री उपलब्ध नहीं करवा पा रहे है।
नहीं मिली विभाग से किट
डीजीपी के निर्देश के बाद राजधानी पुलिस के अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सुरक्षाकिट देने का दावा किया। दिखावे के लिए कुछ चौक-चौराहों में इसका वितरण भी किया गया। कुछ लोग को सेफ्टी किट मिली, लेकिन विभाग के हर कर्मचारी तक सेफ्टी किट नहीं पहुंची है। पुलिस का जवान खुद के पैसे से मास्क, सेनिटाइजर और दवाएं खरीदने के लिए मजबूर है। जिन जवानों को किट मिली है, वे डीजीपी अवस्थी के निर्देश से पूर्व की है। ड्यूटी के दौरान मास्क खराब होने की वजह से पुलिसकर्मी अब खुद के पैसे से सभी सामान ले रहे है।
दो गज दूरी नियम का पालन नहीं
थाना परिसर के अदंर पुलिस महकमें के अधिकारियों को दो गज दूरी नियम का पालन करना है। इस नियम का पालन भी सख्ती से नहीं हो रहा है। संक्रमण काल में लापरवाही पुलिसकर्मियों को संक्रमित कर रही है। इसके बाद भी गंभीरता से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का जिम्मेदार पालन नहीं कर रहे है।
अवकाश देने में भी भेदभाव
कोरोना काल में पुलिसकर्मियों को रोटेशन में अवकाश दिया जा रहा है। अवकाश देने में विभागीय अधिकारी पक्षपात कर रहे है। फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को अवकाश दिया जा रहा है। कार्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी से लगातार जिम्मेदार ड्यूटी कर रहे है। लगातार ड्यूटी करने से पुलिसकर्मियों की सेहत भी खराब हो रही है, इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद सभी थाना परिसर, पुलिस कॉलोनी एवं चौक-चौराहों के बूथों को सेनिटाइज किया गया है। सभी अधीनस्थ कर्मियों को एन 95 मास्क वितरित किया गया है। सभी को डबल मास्क लगाने का निर्देश दिया है। जिन लोगों को सुरक्षाकिट नहंी मिली है, वे पुलिस लाइन प्रभारी से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते है।
- लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर।