रायपुर

छत्तीसगढ़ कैबिनेट में PM Modi का अभिनंदन प्रस्ताव पारित, सीएम साय ने बताया

नवरात्र के प्रथम दिवस सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक रायपुर में हुई...
less than 1 minute read
PM Modi

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नवरात्र के प्रथम दिवस 11 अक्टूबर को रायपुर में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनकी जानकारी दी।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सरकार के मुखिया (सीएम व पीएम) के रूप में निरंतर 25 वर्षों की सेवा यात्रा पूर्ण की है। इस ऐतिहासिक अवसर को देशभर में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। यह केवल एक उपलब्धि का अवसर नहीं है, बल्कि राष्ट्रप्रथम, जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चली एक असाधारण कर्मयात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पीएम मोदी की इस सेवा यात्रा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है। छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से हम उनके कर्मयोग, जनसेवा और दूरदर्शी नेतृत्व का अभिनंदन करते हैं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ राष्ट्रसेवा की मंगलकामना करते हैं।