रायपुर

अनिरुध्दाचार्य महाराज के कथा में शामिल होने CM साय को निमंत्रण, BJP नेता कान्हा बाजारी ने रमन सिंह को भी किया आमंत्रित

Aniruddhacharya Maharaj In CG : छत्तीसगढ़ में पहली बार अनिरुध्दाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा होने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 6:35 PM IST
katha_.jpg

Aniruddhacharya Maharaj In Raipur : छत्तीसगढ़ में पहली बार अनिरुध्दाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा होने जा रही है। कथा का आयोजन राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी में किया जा रहा है। इसके लिए भाजपा नेता कान्हा बाजारी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को आमंत्रित किया गया है। बता दें की कथा में शामिल होने कान्हा बाजारी एंव कथा समिति द्वारा केन्द्रीय सडक़ मंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।

भागवत कथा 19 जनवरी से 25 जनवरी तक गुढिय़ारी के हनुमान मंदिर मैदान में किया जा रहा है। भागवत कथा का समय दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक है। कार्यक्रम के लिए कथा में लाखों लोंगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं कथा के कार्यों का शुभारंभ रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मुणत ने कर दिया है।

Updated on:
10 Jan 2024, 6:35 PM IST
Published on: