रायपुर

Raipur: सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ बीजेपी महिला मोर्चा में उत्साह का संचार होगा

Raipur: रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हुई...
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 2:17 AM IST
Raipur

Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 16 और 17 नवंबर को हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को इसके समापन सत्र में शामिल हुए।

सीएम साय ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में इन दो दिनों के बीच में अनेक सत्र हुए और अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई, जिन पर वक्ता भी अलग-अलग थे। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति एक सतत प्रक्रिया है। निश्चित रूप से इससे महिला मोर्चा में एक नए उत्साह का संचार होगा।